ePaper

Anupama Twist: आध्या फिर से बनेगी विलेन, इस एक बात के लिए करेगी अनु पर शक, नंदिता से बदला लेगी डिंपी

Updated at : 04 Oct 2024 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama

Anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डिंपी, डॉली गरबा खेलने को लेकर उत्साहित नहीं होते. गरबा खेलने के दौरान डिंपी, नंदिता को चोट लगा देती है. वो डिंपी से इस बारे में पूछती है, लेकिन डिंपी नहीं मानती.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा, जो दर्शकों के होश उड़ा देगा. शो वैसे भी लीप को लेकर चर्चा में है और कहा जा रहा कि कहानी 15 साल आगे बढ़ जाएगी. सीरियल में नये किरदारों की एंट्री होगी और पुराने कास्ट हटा दिए जाएंगे. वहीं, अनु ने अनुज से शादी के लिए हां कह दिया है और दोनों की एक बार फिर से शादी होगी. अनुज इस बात से खुश है कि फाइनली उनकी जिंदगी में फिर से सब कुछ ठीक हो रहा है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज पूरे परिवार को बताता है कि निवेशकों को उसकी पिच पसंद आई है. इसके बाद पूरा परिवार गरबा खेलने का फैसला करता है. दूसरी तरफ डिंपी, डॉली गरबा खेलने को लेकर उत्साहित नहीं होते. गरबा खेलने के दौरान डिंपी, नंदिता को चोट लगा देती है और ये आध्या देख लेती है. वो डिंपी से इस बारे में पूछती है, लेकिन डिंपी नहीं मानती. जिसके बाद आध्या भी डिंपी को चोट पहुंचाती है और अनु और अनुज उसे डिंपी से माफी मांगने के लिए कहते हैं. आध्या माफी मांगने से इनकार कर देती है.

आध्या को लगेगा अनुपमा नहीं करती उससे प्यार

आध्या, मीनू और सागर से बात करती है और कहती है अनुपमा का प्यार उसके लिए कम है. आध्या कहती है वो अपने बायलॉजिकल बच्चों से ज्यादा प्यार करती है. अनु उसकी बातें सुन लेती है और हैरान हो जाती है. गौरतलब है कि लीप से पहले आध्या, अनु से नफरत करती थी. उसे लगता था कि अनु ने परी की जान पहले बचाई थी और उसकी जान की उसे फ्रिक नहीं थी. इस वजह से ही अनुज और अनु के बीच डिवोर्स हुआ था. आध्या नहीं चाहती थी कि अनु और अनुज फिर से मिले और उन्हें अलग करने के लिए उसने कई चाल चली. हालांकि लीप के बाद आध्या को अनु का प्यार समझ आया और उनके बीत सारी गलतफहमियां दूर हो गई.

Also Read- Anupama Twist: लीप से पहले खत्म हो जाएगा शाह परिवार का नामो-निशान, क्या आध्या की होगी मौत?

Also Read- Anupama Twist: शो में इस नये एंट्री से मचेगा हंगामा, आशा भवन से अपनी मां को धक्के मारकर निकालना चाहता है तोशू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola