Anupama: राही-पाखी से सरिता की बेइज्जती का बदला लेगी अनुपमा, प्रार्थना-अंश शादी से पहले हो जाएंगे किडनैप, ग्रैंड फिनाले में नहीं पहुंचेगी अनु

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Aug 2025 10:36 AM

विज्ञापन

Anupama upcoming twist

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सरिता की बेइज्जती राही और पाखी करती है. अनु को ये बर्दाशत नहीं होता और वह दोनों को सरिता से माफी मांगने कहती है. पाखी, अनु से बहस करती है. अनु को गुस्सा आ जाता है और वह उसे थप्पड़ मारती है. दूसरी तरफ अंश और प्रार्थना किडनैप हो जाते हैं.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अंश और प्रार्थना की शादी की तैयारी चल रही है. दूसरी तरफ डांस प्रतियोगिता में जीतने के लिए खूब मेहनत कर रही है. ग्रैंड फिनाले में अनु की टीम और राही के बीच मुकाबला होने वाला है. इस बीच शादी के माहौल में तोशू, पाखी और राही, सरिता पर हीरों का हार चोरी करने का आरोप लगाते हैं. हालांकि सरिता अपनी बेगुनाही साबित करती है और उसके बाद प्रीत चॉल की महिलाओं को अनु का घर छोड़ने के लिए कहती है.

पाखी को थप्पड़ मारेगी अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, अनु से बहस करेगी कि वह चॉल की औरतों को अपने घर में बर्दाशत नहीं कर सकती. अनु ये सुनकर पाखी को एक थप्पड़ मारती है. वह पाखी को सरिता के पैर छूकर उससे माफी मांगने के लिए कहती है. वह पाखी को खींचकर सरिता के सामने लेकर आती है. हालांकि पाखी उसे सॉरी बोलती है, लेकिन वह दिल से ये नहीं कहती. अनु, राही का हाथ पकड़कर उसे भी सरिता के पास लेकर आती है. वह उससे माफी मांगने के लिए कहती है. सरिता, अनु को शांत कराने की कोशिश करती है. राही अपनी मां से कहती है कि वह सरिता से माफी नहीं मांगेगी.

शादी से पहले अंश और प्रार्थना हो जाएंगे लापता

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शादी से पहले अंश और प्रार्थना लापता हो जाएंगे. गौतम दोनों को किडनैप कर लेगा क्योंकि वह नहीं चाहता कि ये शादी किसी भी कीमत पर हो. गौतम, प्रार्थना से जबरदस्ती शादी करने की कोशिश करेगा. अनु दोनों को घर में ना पाकर काफी परेशान हो जाएगी. वह इसकी वजह से अपने डांस का ग्रैंड फिनाले मिस कर देगी. वह पहले अंश और प्रार्थना को खोजने जाएगी.

यह भी पढ़ें- War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola