Anupama Spoiler: रजनी की साजिश से चॉल में लगी आग, अनुपमा के खिलाफ फिर होगी राही, प्रेरणा की मां के साथ मिलकर लेगी बदला

अनुपमा स्पॉइलर 28 जनवरी, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Spoiler: अनुपमा और रजनी की जंग में बढ़ेगा हंगामा, चॉल में आग लगाएगा वरुण, राही देगी अनुपमा को धोखा. जानिए आने वाले एपिसोड का पूरा ट्विस्ट.
Anupama Spoiler: अनुपमा अब रजनी के लिए सिरदर्द बन चुकी है. रजनी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अनुपमा इस तरह उसके पीछे पड़ जाएगी. अब तक के एपिसोड में दिखाया गया है कि अनुपमा रजनी के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर देती है, जिसे देखकर रजनी को मां दुर्गा की याद आ जाती है. अनुपमा से परेशान रजनी अब उसे खत्म करने की साजिश रचने वाली है और इस काम की जिम्मेदारी वह वरुण को सौंपेगी. हालांकि, रजनी को जल्द ही एहसास हो जाएगा कि वह अकेले अनुपमा का सामना नहीं कर पाएगी. इसी बीच कहानी में एक नई और बड़ी एंट्री होने वाली है, जो अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ा देगी. अब 28 जनवरी के एपिसोड में क्या होगा, आइए जानते हैं.
वरुण लगाएगा चॉल में आग, फंसेगी प्रेरणा
सीरियल केआगे दर्शक देखेंगे कि अनुपमा रजनी के घर के बाहर अनशन पर बैठ जाएगी. अनुपमा के सपोर्ट में चॉल की बाकी महिलाएं भी रजनी के घर के सामने धरना देने पहुंचेंगी. इस हालात से घबराकर रजनी किसी को फोन मिलाएगी और बड़ा कदम उठाने का फैसला करेगी.
रजनी के कहने पर वरुण अनुपमा की चॉल में आग लगा देगा. लेकिन प्रेरणा चॉल के अंदर फंस जाएगी. अनुपमा अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचा लेगी, लेकिन उसे यह पता नहीं होगा कि प्रेरणा भी अंदर फंसी हुई है.
सच जानकर टूट जाएगा वरुण
आग लगने के बाद वरुण को पता चलेगा कि उसकी बहन प्रेरणा भी उसी चॉल में फंसी थी. यह सच जानकर वरुण को गहरा सदमा लगेगा और वह यह बात अपनी मां को बताएगा. इस हादसे के बाद कहानी में बड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
अनुपमा बचाएगी प्रेरणा की जान, राही का फूटेगा गुस्सा
अनुपमा अपनी जान की परवाह किए बिना प्रेरणा की जान बचाने वाली है. लेकिन यही बात राही को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी.राही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और वह अनुपमा के दुश्मनों से हाथ मिलाने का फैसला कर लेगी.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही एक बार फिर अपनी मां अनुपमा को धोखा देगी. अनुपमा को सबक सिखाने के लिए राही सीधे रजनी के पास जाएगी और दावा करेगी कि वह किसी भी हाल में अनुपमा को चॉल बचाने नहीं देगी.
रजनी और राही की जोड़ी लेगी बदला
पराग की मदद के लिए राही सारी हदें पार करने वाली है. वहीं रजनी, राही की मदद से अनुपमा से अपनी बेटी को दूर करने का बदला लेने की पूरी तैयारी कर लेगी. दूसरी तरफ अनुपमा बार-बार प्रेरणा पर भरोसा करती रहेगी, जो आगे चलकर उसके लिए खतरा बन सकता है.
यह भी पढ़ें- The 50 Contestants List: भोजपुरी से टीवी स्टार्स तक 50 कंफर्म कंटेस्टेंट्स, प्राइज मनी डिटेल्स और कॉन्सेप्ट भी जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




