The 50 Contestants List: भोजपुरी से टीवी स्टार्स तक 50 कंफर्म कंटेस्टेंट्स, प्राइज मनी डिटेल्स और कॉन्सेप्ट भी जानें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jan 2026 2:30 PM

विज्ञापन

50 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 Contestants List: ‘द 50’ में 50 टॉप टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स एक साथ मुकाबला करेंगे. जानें पूरी लिस्ट, शो का कॉन्सेप्ट और कब कहां देखें.

विज्ञापन

The 50 Contestants List: रियलिटी शो देखने वालों के लिए खुशखबरी है. कलर्स टीवी और JioHotstar जल्द ही नया शो ‘द 50’ ला रहे हैं, जिसे बनिजय एशिया बना रहा है. इस शो में टीवी, म्यूजिक और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 जाने-माने चेहरे हिस्सा लेंगे. सभी कंटेस्टेंट 26 दिनों तक मुश्किल टास्क और चैलेंज खेलेंगे और गेम में बने रहने के लिए पूरी कोशिश करेंगे. शो में बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट भी नजर आएंगे, जिस वजह से इसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा है. तो आइए जानते हैं ‘द 50’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम और शो का पूरा कॉन्सेप्ट.

‘द 50’ के कंफर्म 50 कंटेस्टेंट्स

  1. करण पटेल
  2. मिस्टर फैजू
  3. दिव्या अग्रवाल
  4. मोनालिसा
  5. विक्रांत सिंह
  6. रिद्धिमा पंडित
  7. शाइनी दोशी
  8. उर्वशी ढोलकिया
  9. रिद्धि डोगरा
  10. शिव ठाकरे
  11. नीलम गिरी
  12. चाहत पांडे
  13. प्रिंस नरूला
  14. युविका चौधरी
  15. निक्की तंबोली
  16. अरबाज पटेल
  17. मनीषा रानी
  18. लवकेश कटारिया
  19. अर्चना गौतम
  20. बेबिका धुर्वे
  21. रजत दलाल
  22. दिग्विजय राठी
  23. श्रुतिका अर्जुन
  24. नतालिया जानोस्ज़ेक
  25. खानज़ादी
  26. सिद्धार्थ भारद्वाज
  27. नेहा चुडासमा
  28. कृष्णा श्रॉफ
  29. सपना चौधरी
  30. वंशज सिंह
  31. दुष्यंत कुकरेजा
  32. सौरभ घाडगे
  33. हामिद बरकज़ी
  34. मैक्सटर्न
  35. डिंपल सिंह
  36. समीरा शेख
  37. सिवेट तोमर
  38. जान्हवी किल्लेकर
  39. यंग सैमी
  40. अदनान शेख
  41. लक्ष्य कौशिक
  42. अर्चित कौशिक
  43. फैज़ बलूच
  44. रचित रोजा
  45. डिनो जेम्स
  46. आर्या जाधो
  47. आरुषि चावला
  48. तेजस्वी मदिवाड़ा
  49. भाव्या सिंह
  50. इमोर्टल काका

‘द 50’ का कॉन्सेप्ट

‘द 50’ एक रियलिटी शो है, जो इसी नाम के मशहूर इंटरनेशनल फॉर्मेट पर आधारित है. इसमें जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 50 सेलिब्रिटी हिस्सा लेते हैं और शो में टिके रहने के लिए फिजिकल, मेंटल और इमोशनल टास्क करते हैं. हर लेवल पर उन्हें नए चैलेंज मिलते हैं, जहां जरा-सी गलती उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है. शो को एक गेम मास्टर ‘द लायन’ कंट्रोल करता है, जिसकी अपनी आर्मी भी होती है-जिसमें 2 लोमड़ी, 2 कुत्ते और 2 खरगोश शामिल हैं, जो कंटेस्टेंट्स पर नजर रखते हैं. इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई पक्के नियम नहीं हैं और जो नियम होते भी हैं, वे कभी भी बदले जा सकते हैं, जिससे गेम हर पल और ज्यादा दिलचस्प हो जाता है.

सबसे खास बात यह है कि फाइनल कैश प्राइज विनर को नहीं मिलता. इसे शो के ऐप के जरिए चुने गए लकी फॉलोअर को दिया जाता है. इससे शो दर्शकों के लिए भी और मजेदार और रोमांचक बन जाता है.

कब और कहां देखें?

दर्शक इसे 1 फरवरी 2026 से JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 में वरुण धवन की परफॉर्मेंस देखकर आलिया भट्ट हुईं गदगद, इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा- हर फ्रेम में अपना दिल और आत्मा लगा दी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola