Border 2 में वरुण धवन की परफॉर्मेंस देखकर आलिया भट्ट हुईं गदगद, इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा- हर फ्रेम में अपना दिल और आत्मा लगा दी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jan 2026 4:19 PM

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने बॉर्डर 2 का रिव्यू किया, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2: आलिया भट्ट ने बॉर्डर 2 की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा और फिल्म की कमाई कहां तक पहुंची है.

विज्ञापन

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपनी शानदार रिलीज के साथ जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है. फिल्म को न केवल क्रिटिक्स से, बल्कि दर्शकों से भी बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं. रिलीज के पहले चार दिनों में ही इसने 200 करोड़ रुपये के करीब की कमाई कर ली है, जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के दमदार रिस्पांस को दिखाता है.

इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने फिल्म के कलाकारों और टीम की सराहना की.

आलिया भट्ट ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर क्या लिखा?

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म की कास्ट की तारीफ की. उन्होंने लिखा, “कितनी खूबसूरत फिल्म है. @anurag_singh_films पूरी कास्ट ने कितनी शानदार परफॉर्मेंस दी है!!!!! @iamsunnydeol @diljitdosanjh @ahan.shetty @sonambajwa @monajsingh @medhaarana @anyasinghofficial और मेरे प्यारे दोस्त ने तो कमाल कर दिया है!!! वह वही कर रहा है जो वह सबसे अच्छा करता है, हर फ्रेम में अपना दिल और आत्मा लगा दी है.. तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं @varundvn साल की कितनी शानदार शुरुआत! पूरी टीम को बधाई.”

वरुण धवन, जो फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं, ने आलिया भट्ट की इस पोस्ट को हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया.

बॉर्डर 2 से वरुण धवन की बीटीएस फोटोज

कुछ दिन पहले, वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर 2’ के बीटीएस तस्वीरों के साथ फिल्म में अपने अनुभव को साझा किया. वरुण ने लिखा, “एक ऐसी फिल्म जिसने सच में मुझे मेरी सीमाओं तक पहुंचाया. यह एक ऐसा अनुभव था जिसे पाने में कई लोगों ने मेरी मदद की. इसने मुझे बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया. चोटें, पर्सनल लाइफ में बदलाव और अपने काम के प्रति समर्पण, इस फिल्म ने मुझे हर पहलू में चुनौती दी. मैं फिल्म के अपने पसंदीदा बैकग्राउंड पीस में से एक भी डाल रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 4: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास, सलमान-अजय की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola