Anupama Spoiler: जैसे ही अनुपमा के पास आया अनुज, माया ने चली गंदी चाल, आखिर वनराज से क्या छिपा रही है काव्या

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 May 2023 9:05 AM

विज्ञापन

Anupama 18 May 2023 Episode: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, छोटी अनु औऱ अनुज का बर्ताव देखकर काफी दुखी हो जाती है. हालांकि वो अपने दुख को छिपाते हुए शाह परिवार के अन्दर जाती है.

विज्ञापन

Anupama 18 May 2023 Episode: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा (Anupama) एक दिलचस्प मोड पर आ गया है. शो में समर की शादी का ट्रैक चल रहा है. समर और डिंपी की खुशियों में शामिल होने के लिए अनुज छोटी अनु और माया के साथ आया है. अनुपमा, अनुज को देखते ही शांत हो जाती है. वो छोटी अनु से कई सवाल करती है, लेकिन वो उसे अच्छे से जवाब नहीं देती है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, छोटी अनु औऱ अनुज का बर्ताव देखकर काफी दुखी हो जाती है. हालांकि वो अपने दुख को छिपाते हुए शाह परिवार के अन्दर जाती है. लीला अनुज और माया से पूछती है कि क्या उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. बापूजी ये सुनकर लीला को और कुछ ना कहने के लिए रोक देते है. अनुपमा, अनुज के पास पूजा में बैठने जाती है, तभी माया उसकी जगह ले लेती है.

माया की गंदी चाल

पंडितजी पूजा के लिए अनुपमा को फूल लाने के लिए कहते है और तभी उसका पैर फिसलता है और गिरने लगती है. अनुज उसे संभाल लेता है. तभी माया अपनी तबीयत खराब होने का नाटक करती है और अनुज उसके पास आ जाता है. छोटी अनु उसे मां कहती है. ये सब देखकर अनुपमा कादिल टूट जाता है. वो एक कमरे में जाकर रोने लगती है, लेकिन फिर भी वो अपने आसूंओं को रोकती है.

Also Read: Anupama Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया शख्स! अनुज का कटेगा पत्ता, जानें 3 बड़े ट्विस्ट
पाखी की नाराजगी

माया और बरखा को मैसेज पर लगातार बात करते देख पाखी का पारा हाई हो जाता है. किंजल उसे कुछ भी कहने से रोकती है. पाखी छोटी अनु को लेकर बुरा-भला कहती है. पाखी कहती है कि डिंपी की वजह से उसकी मां को काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है. दूसरी तरफ लीला वनराज और अनुपमा को साथ में पूजा में बैठने के लिए कहते है. काव्या इस चीज का विरोध करती है. वनराज, अनुपमा से कहता है कि वो अगर कंफर्टेबल है, तभी पूजा में बैठे.

काव्या की प्रेग्रेंसी!

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या अपनी प्रेग्रेंसी की बात वनराज से छिपा रही है. काव्या जब शाह हाउस आती है तो, वनराज उससे कहता है कि वो काफी ग्लो कर रही है. ये बात सुनकर काव्या सकपका जाती है और बात को इग्नोर करती है. हालांकि वनराज को शक होता है कि वो उससे कुछ छिपा रही है, लेकिन वो उसे कुछ नहीं बताती.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola