Anupama Spoiler Alert : अनुपमा और वनराज में बढ़ेगी नजदीकियां, समर- नंदिनी की होगी सगाई? ये तसवीरें कर रही इशारा

Updated at : 03 May 2021 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : अनुपमा और वनराज में बढ़ेगी नजदीकियां, समर- नंदिनी की होगी सगाई? ये तसवीरें कर रही इशारा

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) का आने वाला ट्रैक काफी दिलचस्प होने वाला है. अनुपमा अपनी बीमारी के बारे में जान गई है और उसे डर सता रहा है कि उसके बाद परिवार का ख्याल कौन रखेगा. वनराज अपनी गलतियों के लिए उससे माफी मांगता है. वहीं, सोशल मीडिया पर इन दोनों की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है. तसवीरें देखकर सबसे ज्यादा खुश उनके फैंस हो रहे है.

शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट की हैं. तसवीरों में सुधांशु पांडे यानि वनराज और अनुपमा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. अनुपमा और वनराज एक छतरी के नीचे एक साथ नजर आ रहे है. दोनों की प्यारी फोटो देखकर फैंस कयास लगा रहा है कि आने वाले ट्रैक में दोनों का रोमांस देखने को मिलने वाला है.

https://www.instagram.com/p/COU5jrPBcPd/

वहीं, दूसरी तरफ शो में नंदिनी का रोल करने वाली अनघा भोसले ने कुछ फोटोज पोस्ट की है. इन्हें शेयर कर वो लिखती है, शादी से तलाक तक अनुराज की जर्नी, वहीं सनन की जर्नी, सगाई से शादी तक. अमेजिंग ट्विस्ट और प्लॉट्स. तसवीरों में सारी फैमिली एक साथ काफी खुश दिख रही है. वहीं समर और नदिंनी साथ में पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवा रहे है.

https://www.instagram.com/p/COYDwVGHH6D/

इन तसवीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. समर और नदिंनी की सगाई हो जाएगी और वो अपनी जिंदगी की नयी शुरुआत करेंगे. वहीं अब देखना काफी रोमांचक होगा कि काव्या इसमें क्या नया हंगामा करती है.

Also Read: Anupama की ‘नंदिनी’ को ऑडिशन देने के इतने दिन बाद मिला था पहला टीवी शो, देखें एक्ट्रेस की ग्लैमरस PHOTOS

अब तक के ट्रैक में आपने देखा कि अनुपमा अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान हो जाती है. वनराज उससे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता है. वनराज अनुपमा से कहता है कि उसकी इस हालत का जिम्मेदार वो है, इसलिए वो उसे माफ कर दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola