ePaper

Anupama Spoiler Alert : पति वनराज और काव्या को बेडरूम में साथ देखकर अनुपमा का हुआ ये हाल, आने वाला है नया ट्विस्‍ट!

Updated at : 22 Oct 2020 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : पति वनराज और काव्या को बेडरूम में साथ देखकर अनुपमा का हुआ ये हाल, आने वाला है नया ट्विस्‍ट!

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. अनुपमा और वनराज की दोबारा शादी हो गई. तो वहीं काव्या वनराज का मंदिर में इंतजार करती रह जाती है लेकिन वनराज नहीं आता. इस बात से काव्या काफी दुखी हो जाती है और गुस्से में मंदिर से चली जाती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. अनुपमा और वनराज की दोबारा शादी हो गई. तो वहीं काव्या वनराज का मंदिर में इंतजार करती रह जाती है लेकिन वनराज नहीं आता. इस बात से काव्या काफी दुखी हो जाती है और गुस्से में मंदिर से चली जाती है.

अनुपमा और वनराज फेरे लेते रहते है तभी काव्या वहां पहुंच जाती है और दोनों की शादी में हिस्सा लेती है. इधर वनराज काव्या को देखकर पेरशान है और डरा हुआ भी कि कही वो घरवालों को कुछ बता ना दें. काव्या फैसला करती है कि वो अपना हक वनराज से लेकर रहेगी. अनिरुद्ध उसे बहुत रोकने की कोशिश करता है लेकिन वो उसकी एक बात भी नहीं सुनती.

वहीं, जैसे ही वनराज औऱ अनुपमा घर में प्रवेश करने जाते है तभी दोनों का गठबंधन खुल जाता है, जिसे देख अनुपमा परेशान हो जाते है. इसपर बाबूजी उसे समझाते है कि ये कोई अपशकुन नहीं है इसलिए तुम फ्रिक मत करो. वनराज का हाथ पकड़कर अनुपमा कहती है ये गठबंधन भले ही खुल गया लेकिन हमारा साथ कभी नहीं छूटेगा. वहीं काव्या भी वनराज का हाथ पकड़कर घर के अंदर आती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : अनुपमा और वनराज की शादी में पहुंची काव्या, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

वनराज पीठ में दर्द का बहाना बनाकर बेडरूम में चला जाता है और ये सुनकर काव्या वहां से चली जाती है. जैसे ही कमरे में वनराज जाता है तो वहां पर पहले से ही काव्या मौजूद रहती है. उसे देख वनराज बेडरूम का दरवाजा बंद कर देता है और उससे कहता है कि प्लीज यहां से तुम चली जाओ, मैं तुम्हें सबकुछ बाद में समझा दूंगा. लेकिन काव्या उसकी बात नहीं सुनती.

काव्या को किसी तरह वनराज मना लेता है और तभी काव्या बेडरूम का दरवाजा खोल देती है. अनुपमा वनराज की पीठ में दवा लगाने के लिए जैसे ही बेडरूम में आती है तो वहां दोनों को साथ देख लेती है. साथ ही दोनों की बातें सुनकर चक्कर खाकर नीचे गिर जाती है. ये देखकर वनराज घबरा जाता है और काव्या से वहां से जाने के लिए कहता है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola