Anupama Spoiler Alert: पूजा से पहले गेस्ट से अनुपमा ने की ये रिक्वेस्ट, बरखा को इस वजह से लगाई लताड़

Updated at : 14 Jun 2022 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert: पूजा से पहले गेस्ट से अनुपमा ने की ये रिक्वेस्ट, बरखा को इस वजह से लगाई लताड़

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर के अन्दर अनुपमा पूरे परिवार के साथ मिलकर पूजा करती है. इस बीच अनुपमा और बरखा में किसी बात को लेकर बहस हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा (Anupama) में नये किरदारों के आने से शो बिल्कुल नया लगने लगा है. हाउस वार्मिंग पार्टी में शाह परिवार अनुज के परिवार से मिलते है. आदिक और सारा की दोस्ती अनु के बच्चों से होती है. अनुपमा पहले पूजा करना चाहती है और फिर घर में प्रवेश करना चाहती है.

अनुपमा का ट्रैक

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की बातों को बरखा इग्नोर कर देती है. वो मीडिया वालों के साथ घर के अन्दर जूते-चप्पल पहनकर चली जाती है. अनुपमा सबको जूते-चप्पल बाहर निकालने के लिए कहती है और लिविंग रूम से शराब हटवाती है. बरखा ऐसा देखकर काफी चिढ़ जाती है.

काव्या और बा की बातें

काव्या, बा और वनराज से कहती है कि अनुपमा के अच्छे विश्वास की वजह से एक अनपढ़ होने के बावजूद उसे एक एनआरआई परिवार और एक प्यार करने वाला पति मिला. लीला, समर, पाखी, तोशु और किंजल को आदिक और सारा के साथ घुलते- मिलते देखकर कहती है कि उन्हें वहां आना कम करना होगा.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: पार्टी में पाखी की मुलाकात हुई इस खास शख्स से, अनुपमा से नाराज हुई बरखा
अनुपमा है घर की मालकिन

अनुज सभी को पूजा के लिए आमंत्रित करता है और शाह परिवार और जीके को पूजा के लिए उनके साथ बैठाता है. पंडित जी घर के मालिक से कलश रखने के लिए बुलाते है. अनुज इसके लिए अनुपमा को कहता है. अनुज कहता है कि वो इस घर की मालकिन है. बरखा, अंकुश से कहती है कि अगर अनुपमा नहीं होती तो वह मीडिया की सारी लाइमलाइट बटोर लेती.

बरखा इस बात पर अड़ी

बरखा कहती है कि उसे पूजा में नहीं, पावर में दिलचस्पी है. जिसके बाद पंडितजी अनुपमा से दीवार पर अपने हाथ का निशान लगाने के लिए कहते है. बरखा उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है कि क्योंकि वो पेंट बहुत कीमती है. अनुपमा कहती है कि यह उनकी संस्कृति है. जिसके बाद अनुज इसका समाधान निकालता है और घर के बाहर एक व्हाइट पेपर लगा देता है, जिसपर वो अपने हाथ का निशान ला सकें.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola