Anupama Spoiler Alert: शाह परिवार को लेकर अनुपमा और अनुज में हुई लड़ाई, बरखा ने उठाया मौके का फायदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2022 8:23 AM
Anupama upcoming episode: सीरियल 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज में लड़ाई होती है. उनकी लड़ाई देखकर बरखा काफी खुश होती है. वहीं, वनराज से पाखी फिर से बदतीमीजी करती है.
Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का सीरियल ‘अनुपमा’ दर्शकों को मनोरंजन करने से पीछे नहीं हट रहा. अनुपमा और अनुज की शादी के बाद ट्रैक काफी हद तक बदल गया है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा से कहता है कि उसे कुछ दिनों तक शाह परिवार से दूर रहना चाहिए. अनुपमा कहती है कि किंजल को इस हालत में उसकी जरूरत है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को अनुपमा मनाने की पूरी कोशिश करती है. वह कहती हैं कि वह वनराज को संभाल लेगी. अनुज ने सवाल किया कि क्या वह पिछले 26 सालों से वनराज को संभालने में सक्षम थी? वहीं, शाह हाउस में बा को सारी बातें मालूम होती है तो वो शॉक्ड हो जाती है.
पाखी, वनराज से बदतमीजी करती है. पाखी कहती है कि वो अनुपमा पर ऐसे आरोप लगा रहा है कि जैसे उसे पता था कि वहां किंजल के साथ कुछ होने वाला है. वनराज बाबूजी से कहता है कि उसके बच्चों को अब उसके साथ रहने में शर्म आती है. वनराज कहता है कि उन्हें हमेशा लगता था कि उनके और अनुपमा के बीच कुछ है लेकिन वह गलत था.
Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सामने किंजल को बरखा ने दिया धक्का? वनराज हुआ आग बबूला
कपाडिया हाउस में अनुपमा और अनुज को बहस करते देख बरखा खुश होती है. अनुपमा उससे कहती है कि वो अपने बच्चों से दूर नहीं रह सकती. अनुज कहता है कि उसे अच्छा नहीं लगता कि वनराज उसे हमेशा दोषी ठहराता है. अनु उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं सुनता. साथ ही कहता है कि वनराज का बचाव उसे बार- बार नहीं करना चाहिए.
बरखा, अनुपमा और अनुज के लड़ाई का फायदा उठाती है और उसे भड़काती है. वो कहती है अनुज को नजरअंदाज कर वो शाह पर ज्यादा ध्यान दे रही है. हालांकि अनुज और अनुपमा कुछ देर बाद अपनी गलती पर एक-दूसरे को सॉरी कहते है. दोनों माफी मांगते है और एक-दूसरे को गले लगाते है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










