ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सामने किंजल को बरखा ने दिया धक्का? वनराज हुआ आग बबूला

Updated at : 21 Jun 2022 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सामने किंजल को बरखा ने दिया धक्का? वनराज हुआ आग बबूला

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के घर पर बच्चे पार्टी करते है. इस दौरान किंजल गिर जाती है और फिर उसे अस्पताल ले जाना पड़ता है. वनराज को जब ये बात पता चलती है तो वो आग- बबूला हो जाता है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा (Anupamaa Upcoming Episode) के लेटेस्ट ट्रैक में इन दिनों बहुत सारा ड्रामा और मनोरंजन दर्शकों को देखने मिल रहा है. बरखा, अनुपमा को अपना स्टैंडर्ड सुधारने के लिए कहती है. इधर, सारा, अनुपमा का डांस क्लास ज्वाइन करती है. वहीं, जीके बरखा की बात सुन लेता है और वो काफी परेशान हो जाता है. बरखा उसका विश्वास जीतने के लिए अनुज के करीब जाने का प्लान बनाती है.

बच्चों ने किया डांस

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के घर पर समर, पाखी और किंजल सबके साथ पार्टी करते है. अनुपमा नोटिस करती है कि सारा और आदिक एक-दूसरे को बार- बार देख रहे है. अनुज और अंकुश उस पार्टी का हिस्सा बनते है. अनु के साथ अनुज कजरा रे पर डांस करते है. किंजल, समर से कहती है कि बरखा थोड़ी-थोड़ी काव्या के जैसी है.

वनराज को सता रहा ये डर

वनराज ये जानकर परेशान हो जाता है कि पाखी, अनुपमा के लैविश लाइफस्टाइल देखकर काफी पागल हो जाती है. वनराज को डर सताने लगता है कि वो अपने बच्चों को खो देगा. पाखी सोशल मीडिया पर पार्टी करते हुए तसवीरें डालती है और वनराज ये दखकर आर भी ज्यादा परेशान हो जाता है. पार्टी में सबके कहने पर अनुपमा डांस करती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert:वनराज ने अपने बच्चों को अनुपमा से मिलने से रोका! बरखा ने सारा को लेकर कह दी ये बात
वनराज ने किंजल को लेकर कही ये बात

वनराज अपने बाबूजी से किंजल को लेकर बात करता है. वनराज कहता है कि वो किंजल का ध्यान रख सकता है और उसे राखी के घर नहीं जाना चाहिए. बाबूजी कहते है ये फैसला किंजल कर सकती है और कोई नहीं. वहीं, किंजल कुछ लेने के लिए खड़ी होती है और बरखा भी कुछ सामान लेने के लिए उठती है. तभी बरखा फिसल जाती है और किंजल को धक्का दे देती है.

किंजल पेट के बल गिरी

किंजल पेट के बल गिरती है और दर्द से चिल्लाती है. अनुज, समर और अनुपमा उसे अस्पताल ले जाते है. अनु किंजल और उसके बच्चे की ठीक से देखभाल ना करने के लिए दोषी महसूस करती है. पारितोष, वनराज को किंजल के बारे में बताता है. वो कपाडिया हाउस आता है और बरखा को कहते सुन लेता है कि किंजल उसकी वजह से गिर गई. वनराज, बरखा को चेतावनी देते हुए कहता है कि किंजल और उसके बच्चे को कुछ नहीं होना चाहिए, नहीं तो वो किसी को छोड़गा नहीं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola