Anupama: श्रुति को अनुज की जिंदगी में वापस आने के लिए आध्या ने मनाया, बा-बाबूजी हुए शाह हाउस से लापता

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Jul 2024 9:25 AM

विज्ञापन

Anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि काव्या को पता चलता है कि वनराज शाह हाउस तोड़कर पेंटहाउस बनाना चाहता है और उसने बिल्डर से एडवांस ले लिया है. ये बात घर में अनुपमा को पता नहीं है.

विज्ञापन

Anupama spoiler: सीरियल अनुपमा में फैंस अनु और अनुज के दोबारा मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अनुज ने श्रुति से सगाई तोड़ ली है और वो अनु के साथ रहना चाहता है. अनु नहीं चाहती कि उसकी बेटी आध्या और भी ज्यादा उससे नफरत करें, इसलिए वो अनुज के पास लौटना नहीं चाहती. अनु ने अनुज से श्रुति को माफ करने और एक नयी शुरूआत करने के लिए कहा. अनुज इस बात से इनकार कर देता है. आने वाले एपिसोड में ऐसा टर्न आएगा, जिससे कहानी बिल्कुल नयी हो जाएगी.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चोपड़ा, वनराज को मैसेज भेजता है और एनओसी के बारे में पूछता है. काव्या, वनराज से उसके टेंशन के बारे में पूछती है. वनराज उसे नहीं बताता और कहता है कि वो परिवार के लिए जो कुछ भी करता है, अंत में सभी उसे खलनायक बना देते हैं. वहीं, बा और बाबूजी शाह हाउस छोड़ने को लेकर बात करते हैं. बा भावुक हो जाती है और बाबूजी उसे समझाते है. अनुपमा, बा और बाबूजी की बातें सुनती है और उसे लगता है कि बा रो रही है. जब वो उनसे पूछती है तो बाबूजी कोई बहाना बना देते हैं.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

बा और बाबूजी हुए लापता

काव्या को पता चलता है कि वनराज शाह हाउस तोड़कर पेंटहाउस बनाना चाहता है और उसने बिल्डर से एडवांस ले लिया है. आध्या, श्रुति को कॉल करती है और उसे अनुज की जिंदगी में वापस आने के लिए कहती है. वो श्रुति को होप नहीं हारने के लिए कहती है. ये बात अनुज को पता चल जाता है. इस बीच बा और बाबूजी घर छोड़कर चुपके से चले जाते हैं. अनु, वनराज ये जानकर हैरान हो जाते हैं. वहीं, अनुज, अनुपमा से उनके फ्यूचर के बारे में सोचने के लिए कहता है और अमेरिका चलने के बारे में कहता है. अनु मना कर देती है. अनुज तब तक इंतजार करने का फैसला करता है.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola