Anupama: लीप के बाद शो में इस शख्स ने अपनी री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- जब कॉल आया तो…

Updated:
विज्ञापन
Anupama: लीप के बाद शो में इस शख्स ने अपनी री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- जब कॉल आया तो…

Anupama: सीरियल अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया, जिसके बाद अंकुश कपाड़िया के रूप में रोहित बख्शी की एंट्री हुई. उन्होंने शो में अपनी वापसी को लेकर बात की. साथ ही रूपाली गांगुली की भी जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया. जिसके बाद कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई और कुछ पुराने स्टारकास्ट भी लौटे. अंकुश की भूमिका निभाने वाले रोहित बख्शी अब अनुपमा में वापस आ गए हैं. अंकुश अनुज कपाड़िया के भाई हैं. लीप के बाद, हम देखते हैं कि अंकुश और उसकी पत्नी बरखा ने अनुज कपाड़िया का बिजनेस धोखे से छीन लिया है. वह शो में पूरी तरह नेगेटिव हो चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित बख्शी ने अनुपमा में अपनी वापसी के बारे में बात की और बताया कि शो का हिस्सा बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई.

अनुपमा में री-एंट्री पर बोले रोहित बख्शी

रोहित बख्शी ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा, जब उन्हें अनुपमा के निर्माताओं से अंकुश कपाड़िया के रूप में वापसी के लिए फोन आया, तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं? उन्होंने कहा, उनके पास डेट्स हैं और वह निश्चित रूप से शो से जुड़ना चाहते हैं, क्योंकि अनुपमा की टीम अब परिवार की तरह बन गई है. उन्होंने कहा कि अनुपमा के सेट पर वापस आकर उन्हें अच्छा लग रहा है. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कैसे यह शो उनकी जिंदगी बदलने में कामयाब रहा.

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

रोहित बोले- अनुपमा से मिली काफी पॉपुलैरिटी

उन्होंने याद किया कि जब वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे बड़े शो का हिस्सा थे, तो उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी. हालांकि, बीच-बीच में उन्होंने ऐसे शो किए जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. अनुपमा के साथ, उन्हें दर्शकों के बीच फिर से पॉपुलैरिटी मिली. इसके साथ ही रोहित बख्शी ने बताया कि अब जब वह किसी मॉल में जाते हैं तो लोग उनके पास आते हैं और अनुज और अंकुश के रिश्ते के बारे में बात करते हैं. यह प्यारा है.”

रूपाली की तारीफ में रोहित ने कही ये बात

रोहित बख्शी ने रूपाली गांगुली की तारीफ की और उल्लेख किया कि वे एक खास रिलेशन शेयर करते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर सभी स्टारकास्ट काफी मस्ती करते हैं. फिलहाल अनुपमा में हर कोई आध्या की तलाश कर रहा है. अनु, अनुज और बेटी आध्या को फिर से मिलाने पर तुली हुई है. भले ही अनुज को विश्वास है कि आध्या मर चुकी है, लेकिन अनु ने आखिरकार उसे ढूंढ़ ही लिया. अब आध्या प्रिया बन चुकी है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anupama Twist: आध्या का बदला नाम, अनु-अनुज अब नहीं उसके माता-पिता, वनराज के पैर पकड़ माफी मांगेगी मीनू

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola