Anupama Twist: अनुपमा की लाइफ में इस नए शख्स की होगी एंट्री, बनेगा अनुज का कट्टर दुश्मन

Updated:
विज्ञापन

anupama

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि अनु और अनुज की लाइफ में एक ऐसे शख्स की एंट्री होने वाली है, जो उनके कॉलेज के दिनों से उन्हें जानता है और अनुज का कट्टर दुश्मन रह चुका है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से सभी के दिलों को मोह रहा है. सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर है. अब अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु को मीनू के कॉलेज के डीन के घर की पार्टी में खाना बनाने का ऑर्डर मिलता है. इधर अनुज हॉकी लेकर उन लोगों को मारता है, जो मीनू के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं. इस लड़ाई में उसे अपने कॉलेज का टाइम याद आता है, जब सभी उसे अनु के नाम से चिढ़ाते थे.

विज्ञापन

आध्या को आया पैनिक अटैक?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, आध्या अनु और अनुज को देखकर खुश हो जाती है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर देती है. वह यह सोचकर डर जाती है कि उसे जो अभी पाल रहा है, वो उसके असली माता-पिता को नुकसान पहुंचाएंगे. जल्द ही, आध्या को पैनिक अटैक भी आता है. इधर जो आध्या की पालक मां है, उसे लगता है कि आध्या उसकी मरी हुई बेटी प्रिया है. शो में एक नई एंट्री भी होने वाली है. वह कोई और नहीं बल्कि मीनू के कॉलेज का डीन है. वह अनुज और अनु के लाइफ में काफी प्रॉब्लम लेकर आएगा.

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

अनु की जिंदगी में इस शख्स ने बढ़ाई टेंशन

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, मीनू के कॉलेज प्रिंसिपल अनु के जीवन में परेशान बढ़ाने के लिए एंटर करते हैं. वह उसे एक पार्टी के लिए खाने का ऑर्डर देता है. अनुज और डीन अपने कॉलेज के दिनों में कट्टर प्रतिद्वंद्वी थे. आगे क्या होगा? क्या अनुज, अनुपमा को डीन के लिए काम करने देगा? क्या दोनों इस बात पर फिर से झगड़ेंगे और अलग हो जाएंगे. आने वाले दिनों में काफी ड्रामा बढ़ने वाला है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anupama Twist: आध्या का बदला नाम, अनु-अनुज अब नहीं उसके माता-पिता, वनराज के पैर पकड़ माफी मांगेगी मीनू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola