Anupama: राजन शाही ने शो में गौरव खन्ना की री-एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुज का रूम मैंने…

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर

Anupama: सीरियल अनुपमा के फैंस अनुज के रूप में गौरव खन्ना की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब राजन शाही ने फिर से बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Anupama: गौरव खन्ना इस समय सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक हैं. उन्होंने अनुपमा में अनुज कपाड़िया के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज किया है. रूपाली गांगुली के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. अनुपमा और अनुज टेली टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं. हालांकि लीप के बाद गौरव ने शो छोड़ दिया. फैंस आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. ज्यादातर एपिसोड में अनुपमा भी अपने पति को याद करती है. जिससे उनकी री-एंट्री की खबरें उड़ने लगती है. अब प्रोड्यूसर राजन शाही ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

अनुज की वापसी पर क्या बोले राजन शाही

अनुपमा के निर्माता राजन शाही ने टेली टॉक संग बात करते हुए कहा कि गौरव उर्फ ​​अनुज का मेकअप वैसा ही है. उन्होंने मुझे इसके लिए धन्यवाद भी दिया. मेरा और गौरव का रिश्ता काफी अच्छा है. मैं उनसे बात करता रहता हूं. अभी वह अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर गए हैं. राजन ने आगे कहा, ”अभी कोई नहीं जानता कि गौरव, अनुज के रूप में वापस आएगा या नहीं, लेकिन वह खुश हैं कि उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अच्छा काम किया है. वे बहुत अच्छे इंसान हैं.” उन्होंने अनुज की वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं कहता हूं कि कभी भी ना मत कहो.”

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं गौरव खन्ना

गौरव खन्ना सीरियल अनुपमा छोड़ने के बाद रियालिटी शो में अपना हाथ आजमाते नजर आए. उन्होंने सोनी टीवी के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग लिया. यहां एक्टर ने अपनी कुकिंग स्कील्स से खूब तारीफे बटोरी. शाकाहारी होते हुए गौरव ने नॉनवेज खाना भी बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर भी बन चुके हैं. वहीं निक्की तंबोली पहली और तेजस्वी प्रकाश दूसरी रनरअप बनी है.

यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola