अनुपमा की जान बचाते हुए प्रार्थना की मौत, ये शख्स बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा हादसा देखने को मिलेगा. सड़क पर गिरने के बाद अनुपमा को बचाने के लिए आगे आई प्रार्थना खुद तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही से पूछता है कि वह इतनी परेशान क्यों है. राही बताती है कि उसे डर है कि अगर प्रार्थना समय पर घर नहीं लौटी तो वसुंधरा नाराज हो जाएंगी. प्रेम कहता है कि प्रार्थना को यह बात पहले ही समझनी चाहिए थी, क्योंकि अनुपमा और वसुंधरा दोनों ने उसे जाने से मना किया था, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. इस बीच गौतम चिंता जताते हुए कहता है कि अगर प्रार्थना समय पर वापस नहीं आई तो क्या होगा. वह यह भी कहता है कि अगर उसकी बेटी को कुछ हो गया तो वह कोठारी परिवार को नहीं छोड़ेगा. वहीं पराग बताता है कि उसने ही प्रार्थना और प्रांशी को बाहर जाने की अनुमति दी थी.

विज्ञापन

प्रार्थना की होगी मौत

दूसरी तरफ रास्ते में अनुपमा अचानक गिर जाती है. प्रार्थना उसे देखती है और उसकी मदद करने का फैसला करती है. अंश, प्रार्थना से कहता है कि वह बच्चे को संभाले और वह खुद अनुपमा को देखने जाएगा. लेकिन प्रांशी, अंश को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती. ऐसे में प्रार्थना खुद अनुपमा की मदद करने आगे बढ़ती है. उस वक्त एक ट्रक अनुपमा की तरफ बढ़ता है. प्रार्थना, अनुपमा को बचा लेती है, लेकिन खुद ट्रक की चपेट में आ जाती है. यह देखकर अंश और अनुपमा घबरा जाते हैं.

अनुपमा रखेगी जया का ख्याल

उधर घर में प्रार्थना की तस्वीर का फ्रेम टूटने से वसुंधरा बेचैन हो जाती हैं, सभी लोग अंश, अनुपमा और प्रार्थना से संपर्क करने की कोशिश करते हैं. कुछ देर बाद अनुपमा प्रांशी को लेकर घर पहुंचती है, लेकिन उसकी हालत बेहद खराब होती है. परिवार वाले उससे अंश और प्रार्थना के बारे में पूछते हैं, मगर अनुपमा सदमे में खड़ी रह जाती है. इस दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ती है. कुछ दिनों बाद अनुपमा खुद को प्रार्थना की मौत का जिम्मेदार मानने लगती है. तभी देविका घर आती है और अनुपमा को समझाने की कोशिश करती है. वह कहती है कि उसे खुद को दोष नहीं देना चाहिए. देविका, अनुपमा से अपनी बेटी जया का ख्याल रखने की भी गुजारिश करती है, क्योंकि उसे एक प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाना है. आखिरकार परिवार के समझाने पर अनुपमा जया की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हो जाती है. दूसरी ओर राही और प्रेम छोटी प्रांशी का ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: लीप के बाद गोवा में ‘अनु की रसोई’ खोलेगी अनु, नई शुरुआत की तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola