Anupama: सीरियल में नहीं आएगा 5 साल का लीप, तोशु-यशदीप ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Anupama upcoming twist

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही सीरियल में 5 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी काफी बदल जाएगी. अब यशदीप और तोशु ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. मेकर्स ने लगभग एक हफ्ते पहले एक प्रोमो जारी किया था, जहां अनु अब एक वृद्धाश्रम चला रही है, जबकि अनुज की दिमागी हालत ठीक नहीं है. प्रोमो वायरल होने के बाद से आने वाली कहानी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. चर्चा काफी तेज है कि शो में 5 साल का एक और लीप आएगा, जिसके बाद अनु और अनुज की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

विज्ञापन

यशदीप ने लीप को लेकर कही ये बात

तोशु का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा और यशदीप का किरदार निभाने वाले वकार शेख ने नई कहानी को लेकर खुलकर बात की है. उनकी बातों को देखकर ऐसा लगता है कि शो में 5 साल का जेनरेशनल लीप नहीं, बल्कि कुछ महीनों का छोटा सा बदलाव आने वाला है. वकार शेख ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो, अभिनेताओं और निर्देशकों को कहानी में बदलाव के बारे में सबसे लास्ट में बताया जाता है. मुझे याद है जब रूपाली और गौरव प्रोमो की शूटिंग कर रहे थे, तो मैंने अपने निर्देशक और क्रिएटिव टीम से पूछा कि क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कुछ नहीं पता. मुझे पता चला है कि अनुपमा में 3 या 5 महीने का लीप आएगा.’

Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

गौरव खन्ना ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी

गौरव शर्मा ने यह भी कंफर्म किया कि शो में कोई बड़ा लीप नहीं आएगा. इसके बजाय, एक छोटा सा बदलाव होगा. अभिनेता ने कहा, ”जहां तक ​​मुझे पता है और मैंने जो कुछ भी शूट किया है, वह कोई बड़ी लीप नहीं है. कहानी में बस एक छोटा सा बदलाव होगा. लेकिन निश्चित रूप से, शो में कोई बड़ा लीप नहीं आ रहा है.”

नहीं आएगा 5 साल का लीप

गौरव और वकार दोनों के स्टेटमेंट को लेकर ये तो क्लियर हो गया है कि शो में 5 साल का लीप नहीं होगा, नई कहानी दर्शकों को फिर से एंटरटेन करेगी. ऐसा कहा गया है कि नई कहानी में काव्या और वनराज के कानूनी अलगाव को दिखाया जाएगा. साथ ही, श्रुति नहीं बल्कि काव्या ही आध्या की देखभाल करेगी, क्योंकि अनुज मानसिक रूप से अस्थिर होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि राजन शाही के शो की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ती है.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola