Anupama: लीप से पहले इस शख्स की सीरियल में हुई एंट्री, बोले- नया ट्रैक अनुज-अनुपमा की जिंदगी को…

Updated:
विज्ञापन

Anupama

Anupama: गुम है किसी के प्यार में के बाद, अब अनुपमा 5 साल का लीप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. चैनल अपकमिंग एपिसोड में कई मजेदार ट्विस्ट लेकर आएंगे. जहां अनु और अनुज अलग हो गए हैं. इसी बीच अब शो में नई एंट्री होने वाली है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे पॉपुलर शो में से एक है, जिसने दर्शकों को अपनी कहानी से बांधे रखा है. सीरियल टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना हुआ है. खैर, अनुपमा के मेकर्स अपने शो को और दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेटेस्ट कहानी अनुज और अनुपमा पर बेस्ड है. मान के फैंस चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा फिर से एक हो जाएं और वे हमेशा खुश रहें, लेकिन, ऐसा लगता है मानों सीरियल के मेकर्स कुछ अलग ट्विस्ट और टर्न लेकर आएंगे. जल्द ही सीरियल में 5 साल का लीप भी आने वाला है.

विज्ञापन

अनुज-अनुपमा लीप के बाद हो जाएंगे अलग

स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने बीते दिनों अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया था. जिसके कैप्शन में लिखा था, “अनुपमा की इस नई दुनिया में अभी भी है एक खालीपन… वहीं दूसरे और निराश अनुज के हालात बदल चुके हैं. आखिर अब आगे क्या होगा?” वीडियो में हम देखते हैं कि अनु ने बुजुर्ग लोगों के लिए एक वृद्धाश्रम खोला हुआ है. वह एक जोड़े की शादी भी करवाती है. इधर अनुज की हालत खराब है, वह मेंटल अस्पताल में है. फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि दोनों के बीच आखिरकार हुआ क्या है.

Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

गौरव शर्मा ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर दिया अपडेट

गौरव शर्मा, ने हाल ही में नए तोशु के रूप में शो में एंट्री की है. उन्होंने अब सीरियल के अपकमिंग ट्रैक को लेकर कई बातें की. उन्होंने कहा कि दर्शकों को नया ट्रैक पसंद आएगा और वे अभिनेताओं को प्यार और सराहना देंगे. गौरव शर्मा ने इंडिया फोरम को बताया, “प्रोमो काफी कुछ आगे की कहानी को बता रहा है. आगे जानने के लिए नए एपिसोड्स को देखें.”

अनुपमा में आएंगे कई ट्विस्ट

फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो, “मेकर्स ने ट्रैक में एक बड़े बदलाव की योजना बनाई है, जो अनुपमा और अनुज के जीवन को हमेशा के लिए बदल देगा. मान के रिश्ते पर गहरा असर भी पड़ेगा. दर्शकों को उनके फिर से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना होगा. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आध्या अनुपमा को धमकाने की कोशिश करती है और उस पर अपनी जिंदगी नरक बनाने का आरोप लगाती है. आध्या चाहती है कि अनु उसकी जिंदगी से बाहर चले जाए और वापस न लौटे. वह अनुज और श्रुति के साथ रहना चाहती है. वह अनु से वादा करने के लिए कहती है कि वह कभी वापस नहीं आएगी. अगर उसने ऐसा किया तो वह अपनी कलाई काट लेगी.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola