Anupama Maha Twist: अनु की पीठ में खंजर भोंकेगी उसकी ही अपनी दोस्त, ये शख्स देगा साथ, राही की लाइफ में दिवाकर की एंट्री

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2025 10:46 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि परी और इशानी को जॉब मिल गई है और दोनों बहुत खुश है. दोनों चॉल में सबको पार्टी देगी. दूसरी तरफ राही को दिवाकर कार में लिफ्ट देता है. वह खुश होता है कि पहली बार कार में उसके साथ राही बैठी है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twist: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग को रजनी के साथ देखकर अनु चौंक जाती है. वह उससे पूछती है कि वह क्या कर रहा. पराग उसके सवाल का जवाब नहीं देता और उसके आने का कारण पूछता है. अनु उससे बिना कुछ कहे रजनी को प्रसाद देकर वहां से चली जाती है. वहां से निकलने पर अनु से वरुण मिलता है. वरुण अपनी मां की बात याद कर अनु को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है. अनु सोचती है कि वरुण अच्छा लड़का है और वह उससे रजनी की शादी कर सकती है.

रजनी का असली प्लान आया सामने

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, रजनी को अनुपमा से दूर रहने के लिए कहता है. रजनी उससे कहती है कि वह अनु का इस्तेमाल चॉल को तोड़ने में करेगी. पराग ये सुनकर हैरान हो जाता है. दूसरी तरफ राही से प्रेम कहता है कि वह घर ऑटो लेकर चली जाए क्योंकि वह उसे लेने नहीं आ सकता. दिवाकर उसे लिफ्ट देता है और खुश हो जाता है. उसे लगता है कि पहली बार राही उसके साथ कार में बैठी है. नयी नौकरी मिलने पर परी और परी चॉल में वड़ा पाव पार्टी करती है. दोनों कहती है कि ये चॉल उनके लिए काफी लकी है.

अनु से पेपर्स पर साइन करने कहेगी रजनी

अपकमिंग एपिसोड मे दिखाया जाएगा कि रजनी चॉल वालों से कहती है कि बिल्डिंग को बचाने के लिए उन्हें कानूनी तरीका अपनाना होगा. रजनी उसे पेपर देती है और पढ़ने के लिए कहती है. रजनी कहती है कि चॉल वाले उनपर भरोसा करते हैं. चॉल वाले कहते हैं अनु उन्हें जिन पेपर्स पर साइन करने देगी वह लोग कर देंगे. रजनी ये सुनकर मुस्कुराती है. दूसरी तरफ पराग से रजनी कहती है कि वह लोग अब जीतने वाले है. अब देखना है कि क्या अनु को रजनी के प्लान के बारे में पता चलेगा.

यह भी पढ़ेंAnupama Maha Twist: अनुपमा का दामाद एक कपल को उतारेगा मौत के घाट? रजनी अपने चालाक बेटे के साथ मिलकर बनाएगी मास्टरप्लान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola