Anupama Maha Twist: राही के पागल प्रेमी पर हमला करेगी अनुपमा? दूसरी बार दुल्हन बनने को तैयार पाखी, बेटे की उम्र के लड़के से करेगी शादी
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2026 2:23 PM
अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग, ख्याति से अनुपमा को प्रार्थना के बेबी शॉवर में बुलाने के लिए कहेगा. प्रेरणा, राही को बताएगी कि उसके दिल में प्रेम के लिए अब कुछ भी नहीं है. वह उसे प्रेम पर भरोसा करने के लिए कहेगी.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि पाखी, दिवाकर से मिलती है. अनु दोनों को साथ में देख लेती है. हालांकि अनु, दिवाकर का चेहरा देखने में सफल नहीं हो पाती. वह इस बारे में पाखी से पूछती है, लेकिन पाखी उसे सही-सही जवाब नहीं देती है. दूसरी तरफ प्रेरणा, प्रेम से कहती है कि वह अनु की मदद से रेस्टोरेंट खोलने का प्लान कर रही है. वह प्रेम को इसमें काम करने का ऑफर देती है. हालांकि प्रेम कहता है कि वह मुंबई के बारे में ज्यादा नहीं जानता. प्रेरणा कहती है कि वह लोग अहमदाबाद में रेस्टोरेंट खोल सकते हैं.
क्या प्रेरणा, प्रेम से प्यार करती है?
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी, अनुपमा और सबको अपने घर बुलाती है. हालांकि प्रेरणा उसे फेक कहती है. अनु को ऐसा लगता है कि प्रेरणा उसे किसी चीज के लिए वॉर्न कर रही है. अनु, रजनी को विश्वास दिलाती है कि वह प्रेरणा के साथ घर आएगी. दूसरी तरफ राही, प्रेरणा से पूछती है कि क्या वह प्रेम को पसंद करती है. प्रेरणा कहती है कि वह अब प्रेम के बारे में नहीं सोचती है. प्रेरणा उसे समझाती है कि प्रेम सिर्फ उससे ही प्यार करता है. प्रेरणा साथ ही राही से कहती है कि रजनी सिर्फ उन लोगों से ही दोस्ती करती है जिससे उसे फायदा हो. वह उसे अनु को रजनी से सावधान रहने के लिए कहती है. राही, रजनी को लेकर सबूत इकट्ठा करने में लग जाती है.
दिवाकर पर हमला करेगी अनुपमा
पराग ख्याति और वसुंधरा को प्रार्थना के बेबी शॉवर में बुलाने के लिए कहता है. अनु घर पर अपने भारती, रजनी और वरुण का स्वागत करती है. भारती अपनी सास को लेकर परेशान दिखती है. राही, रजनी के फोन पर किसी बिल्डर का फोन देखती है और उसे शक होता है. दूसरी तरफ ख्याति, अनु को कॉल कर प्रार्थना के बेबी शॉवर में आने के लिए कहती है. अनु अहमदाबाद जाती है और अंश उसका वेलकम करता है. अनु, दिवाकर को देखकर उसपर हमला करती है. पाखी अपनी मां को धक्का देती है दिवाकर को नहीं छूने की धमकी देती है. वह कहती है कि दिवाकर उसका होने वाला पति है.
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या अनुपमा में फिर से वापसी होगी अनुज की? गौरव खन्ना ने कहा- मेरा किरदार मरा नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










