Anupama Maha Twist: अंश को जूता फेंक कर मारेगा पराग? अपने ही दामाद पर हाथ उठाएगा कोठारी हाउस का ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jan 2026 10:15 AM

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा पराग अपनी बेटी प्रार्थना को लेकर बहुत परेशान होता है. वह पछताता है कि उसने कैसे प्रार्थना को शाह हाउस जाने दिया. दूसरी तरफ प्रेरणा को अनु के पास देखकर रजनी काफी गुस्सा हो जाती है.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा राही और प्रेम को प्रेरणा रोमांस करते देख लेती है. गौतम, प्रेरणा को भड़काने के लिए माही को भेजता है. माही कहती है कि प्रेम, राही के साथ बिल्कुल भी खुश नहीं है. माही कहती है कि प्रेम ने प्रेरणा के आने के बाद ही मुस्कुराना शुरू किया है. प्रेरणा उसकी बातों पर यकीन नहीं करती है. वह माही को राही से जलना बंद करने के लिए कहती है. माही को वह सलाह देती है कि वह अपने पति गौतम के साथ खुश रहे और लाइफ को एंजॉय करना सीखे. दूसरी तरफ शाह और कोठारी गरबा खेलते हैं.
प्रेरणा को अनु के साथ देखकर रजनी होगी हैरान
प्रार्थना अपने पति अंश को गरबा खेलने के लिए कहती है. अंश उसे अकेले छोड़कर जाने से मना करता है. बा कहती है कि वह प्रार्थना के साथ बैठती है. प्रार्थना दोनों को साथ जाकर गरबा एंजॉय करने के लिए कहती है. बा कहती है कि वह मोटी बा को गरबा में कड़ी टक्कर दे सकती है. प्रार्थना उसे जाने के लिए कहती है और वादा करती है कि वह कहीं नहीं जाएगी. रजनी , अनु को कॉल करती है और प्रेरणा को उसके साथ देखकर शॉक हो जाती है. अनु, भारती से पूछती है कि क्या वह अपने ससुराल में खुश है. भारती कहती है कि उसे रजनी पर शुरू में शक था, लेकिन अब वह उसे समझने लगी है. रजनी उससे पूछती है कि क्या उसे कभी समाज के फायदे के लिए कोई फैसला लेना पड़ा तो क्या वह उसे जज करेगी. इसपर भारती ना में जवाब देती है.
अंश को जूता फेंक कर मारेगा पराग?
प्रार्थना अचानक गिर जाती है और सारे घर के लोग परेशान हो जाते हैं. हालांकि प्रार्थना सबको यकीन दिलाती है कि वह ठीक है. पराग को प्रार्थना को शाह परिवार के घर भेजने का पछतावा होता है. पराग, अंश पर जूता फेंकता है और अनु इस बात पर गुस्सा हो जाती है. अनुपमा कहती है कि वह दामाद के साथ ऐसा बर्ताव कैसे कर सकता है. फिर भी पराग, अंश को मारने आता है और अनु उसे रोक लेती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीत, अनुपमा को बताती है कि एक बिल्डर चॉल को गिराने वाला है. ये सुनते ही अनु, प्रेम, राही और प्रेरणा के साथ मुंबई आता है. अनु को पता चलता है कि डिमोलिशन में रजनी और पराग का हाथ है.
यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twist: क्या प्रार्थना का होगा मिसकैरेज, अंश से छिन जाएगा उसका बच्चा? पराग करेगा चौंकाने वाला ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए