Anupama: किंजल की बेटी परी ने लीप के आने वाले ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- हर किरदार की जिंदगी बदल…

Ishita Dixit on anupama upcoming twist
Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में हाल ही में लीप आया है. जिसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई. जहां अनु अब अकेली मुंबई में रहती है और कोठारी और शाह परिवार परेशानियों से जूझ रहे हैं. इसी बीच किंजल और तोषु की बेटी परी ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.
Anupama: स्टारप्लस का शो अनुपमा अपनी एंटरटेनिंग स्टोरी से दर्शकों एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. हाल ही में दीपा शाही और राजन शाही के बैनर शाही प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत निर्मित हिट सीरीज ने भारतीय टेलीविजन पर एक उल्लेखनीय पांच साल पूरे किए. शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी शो टॉप 1 में अपनी जगह बनाए हुए है. अब परी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री इशिता दीक्षित अपकमिंग लीप पर बात की.
इशिता ने बताया अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है, इस बारे में बात करते हुए, इशिता ने बताया, “यह एक रोमांचक जर्नी होने जा रही है. नए मोड़ आने वाले हैं. ऐसी चीजें जो दर्शकों को कभी नहीं दिखेंगी. आने वाले एपिसोड एक बिल्कुल नए अध्याय की शुरुआत को चिह्नित करेंगे. परी सहित हर एक कैरेक्टर की लाइफ में कुछ परिवर्तन होने वाला है.”
सेट को लेकर क्या बोली इशिता
ऑन-स्क्रीन ड्रामा से परे, इशिता ने सेट पर अपने रिलेशन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि जब आप अपना सारा दिन एक ही जगह पर बिताते हैं, तो यह आरामदायक होना चाहिए और आपके व्यक्तित्व को दर्शाता होना चाहिए. अगर आप सेट पर मेरे कमरे में जाएं, तो आपको हर जगह मेरी छोटी-छोटी झलकियां दिखेंगी. मेरे शीशे पर चिपके पोस्टर, फ्रिज में मेरे पसंदीदा स्नैक्स और कई पर्सनल यादें. यह माहौल को पॉजिटिव बनाने में मदद करता है.”
लीप शो में लगाएगा तड़का
अनुपमा के आने वाले एपिसोड इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होंगे. इशिता का मानना है कि यह लीप सीरीज में नई जान फूंक देगी. उन्होंने कहा, “हम सभी इस चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यह दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा.”
यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










