Anupama: टीवी के इस हैंडसम एक्टर को डेट करने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह मेरी लाइफ की एक कहानी थी

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा की अद्रिजा रॉय, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: शो अनुपमा की राही यानी अद्रिजा रॉय असल लाइफ में किसे डेट कर रही, इसके बार में एक्ट्रेस ने बात की. शो में अद्रिजा की जोड़ी प्रेम के साथ बनती है, लेकिन असल जिंदगी में उनकी लाइफ में कोई और है. एक्ट्रेस ने कहा, जब टाइम होगा जो होगा, इसके बारे में मैं जरूर बात करूंगी.

विज्ञापन

Anupama: पॉपुलर टीवी शो अनुपमा अपने ट्रैक को लेकर चर्चा में रहता है. सीरियल में अनु की बेटी राही का किरदार अद्रिजा रॉय निभा रही है. शो में एक्ट्रेस की जोड़ी प्रेम के साथ बनी है. हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी लाइफ का असली प्रेम कौन है. एक इंटरव्यू में अद्रिजा ने बताया था कि वह चार साल तक एक कमिटेड रिलेशनशिप में थी. हालांकि वह शख्स बाद में उनके लिए अनश्योर हो गया था. भले ही एक्ट्रेस ने उस इंसान का नाम नहीं लिया हो, लेकिन फैंस ने कयास लगा लिया कि वह एक्टर कृषाल आहूजा की बात कर रही थी. एक्ट्रेस ने अब इसपर बात की.

विज्ञापन

कृषाल आहूजा से अद्रिजा रॉय का हुआ ब्रेकअप?

इंडिया फोरम्स संग एक इंटरव्यू में अद्रिजा रॉय ने फैंस के कयासों पर कहा कि, “मैंने उसका नाम नहीं लिया.” हालांकि इंटरव्यू लेने वाले ने बताया कि कई फैंस ने कृषाल आहूजा का नाम लिया है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने अपने पॉडकास्ट में अपने बारे में कहा है. ठीक है, वह मेरी लाइफ की एक कहानी थी, एक चैप्टर था, वो अब क्लोज हो चुका है इसलिए मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती.” आगे अद्रिजा ने कहा, ठीक है, वह मेरे लाइफ की एक कहानी थी, एक चैप्टर थी, वह अब क्लोज हो चुका है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं.

किसे डेट कर रही अद्रिजा रॉय?

अद्रिजा रॉय ने डेट करने के सवाल पर जवाब दिया, मैं अभी सिंगल नहीं हूं, जब टाइम होगा जो होगा, इसके बारे में मैं जरूर बात करूंगी, लेकिन अभी नहीं.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा?

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि राही और प्रेम के बीच सारी गलतफहमी दूर हो गई है. राही, प्रेम को माफ कर चुकी है. दूसरी तरफ अनु, मुंबई फिर से आ गई है और इसके साथ ही ईशानी और परी उसके साथ है. अनु उन्हें लेकर अपने साथ आई है ताकि वह अपनी जिंदगी में कुछ कर सकें.

यह भी पढ़ें- Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था

यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twists: अपने होने वाले दामाद को थप्पड़ मारेगी अनुपमा, गौतम को एक्सपोज करने में लगा ये शख्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola