Anupama: लीप के बाद शो में इस शख्स की होगी एंट्री, इन सीरियल्स में मचा चुकी हैं धमाल
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Oct 2024 6:30 PM
Gaurav Khanna entry as Anuj
Anupama: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां जल्द ही शो में लीप आने वाला है. बीते दिनों कहा गया कि तन्वी हेगड़े नई लीड बनेंगी. अब एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इन दिनों चर्चा में बनी हुआ है. शो ने हाल ही में लीप शुरू होने की खबरों से ध्यान खींचा. टाइम जंप को लेकर कहा गया कि ये 10 से 15 साल का होगा और नए कलाकारों की एंट्री होगी. रूपाली और गौरव के अलावा बाकी सभी कलाकार चले जाएंगे और नई पीढ़ी की कहानी पेश की जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद काजल शो की नई लीड किरदार होंगी.
ये एक्ट्रेस होंगी अनुपमा की नई लीड
पिंकविला के अनुसार, किरदार को गहराई से लिखा गया है और निर्माताओं ने उनके लिए एक दुखद बैकग्राउंड की कहानी रची है. बताया जा रहा था कि लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी मुख्य भूमिका निभाएंगी. लेकिन बाद में खबरें आई कि सोन परी में फ्रूटी का रोल निभाने वाली तन्वी हेगड़े नई लीड बनेंगी.
लीप के बाद अनुपमा में होगी एक और नई एक्ट्रेस की एंट्री?
अब, टेली चक्कर के अनुसार, लीप के बाद अनुपमा का हिस्सा बनने के लिए एक और टीवी अभिनेत्री से संपर्क किया गया है. इस शो के लिए उडारियां एक्ट्रेस अलीशा परवीन से संपर्क किया गया है. वह ‘गठबंधन’, ‘कुर्बान हुआ’, ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ जैसे शोज में दिखाई दी हैं. हालांकि वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसपर अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.
इन स्टार्स ने छोड़ सीरियल अनुपमा
हाल ही में हमने देखा कि सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा ने शो छोड़ दिया है. उन्होंने वनराज और काव्या की भूमिकाओं में देखा जाता ता. मदालसा ने रूपाली के साथ अपनी इक्वेशन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने उन्हें दोगला भी कहा. मदालसा ने खुलासा किया कि उसे पता चला कि रूपाली उसकी पीठ पीछे बात करती है और उसे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और इसलिए उसने रूपाली से बात करना बंद कर दिया. मदालसा ने यह भी कहा कि अगर बातें उनके चेहरे पर कही जातीं तो उन्हें अच्छा लगता.
Also Read- Anupama में लीप के बाद नए वनराज की होगी एंट्री, किंजल की बेटी का दिखाया जाएगा रोमांस
Also Read- Anupama Twist: आध्या फिर से बनेगी विलेन, इस एक बात के लिए करेगी अनु पर शक, नंदिता से बदला लेगी डिंपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










