Anupama: लीप के बाद अनुज खो देगा अपनी याददाश्त, अनुपमा के जाने का दुख नहीं कर पाएगा बर्दाशत

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jul 2024 3:46 PM

विज्ञापन

Anupama

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. जहां अनु के जाने के बाद अनुज बुरी तरह टूट गया है और आध्या इस दुख में है कि उसकी वजह से उसके पापा की ये हालत हो गई है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे पॉपुलर शो में से एक है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. फैंस हर एक एपिसोड को देखना पसंद करते हैं, इसलिए तो ये टीआरपी चार्ट पर टॉप में बना हुआ है. कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. खैर, अनुपमा के निर्माता शो के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

अनुपमा के जाने के बाद अनुज की चली जाती है याददाश्त

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनु धमकी देती है कि अगर अनुज उसे भूलने का वादा नहीं करेगा तो वह खुद को नुकसान पहुंचाएगी. अनुज टूटा हुआ महसूस करता है और सब कुछ भूलने के लिए राजी हो जाता है. वह अनुपमा से प्यार करना बंद नहीं कर सकता और इससे वह जोर-जोर से रोने लगती है. अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएगी और अनुज अपनी याददाश्त खो देगा. वह डिप्रेशन में चला जाएगा.

Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज


आध्या को होगा पश्चाताप

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम ये भी देखेंग कि अनुज पूरी तरह से बिखर चुका है, वह अपनी अनु के नहीं मिल पाने की वजह से बुरी तरह टूट चुका है. हालांकि अनु आध्या को दिए वादे में फंसी हुई है. उसने वादा लिया था वह उसके पापा की लाइफ से दूर चली जाएगी. इस बात से अनजान अनुज अपनी जिंदगी को जीना छोड़ चुका है. इधर आध्या इस गिल्ट में रहेगी कि उसकी वजह से अनुज की लाइफ खराब हो गई है और वह कुछ भी नहीं कर पाई है.

काव्या के साथ रहेगी आध्या?

अनुपमा अनुज को छोड़ देगी और श्रुति भी उनकी जिंदगी से चली जाएगी. काव्या अपनी बेटी माही के साथ आध्या की भी देखभाल करती नजर आएंगी. लीप के बाद अलग हुए काव्या और वनराज, आध्या और माही के साथ एक नई जिंदगी जीते नजर आएंगे. मेकर्स की ओर से बीते दिनों एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें हमने देखा कि अनु ने वृद्धाश्रम शुरू किया है और वह बुढ़े लोगों का ख्याल रख रही है.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola