Anupama: लीप के बाद Aurra Bhatnagar शो का नहीं होगी हिस्सा, करीबी शख्स ने किया खुलासा, कहा- उसकी उम्र…

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2024 11:25 AM

विज्ञापन

Anupama

अनुपमा में और्रा भटनागर ने दिसंबर 2023 में एंट्री लिया था. और्रा की मां ने बताया कि अगर शो में लीप आएगा तो, उसकी बेटी शो का हिस्सा होगी या नहीं.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में लीप आने की खबरों से फैंस काफी उत्साहित हो गए है. दर्शक के मन में सवाल आ रहे हैं कि क्या रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो में नजर नहीं आएंगे. क्या लीप के बाद कास्ट बदल जाएगी. ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए फैंस परेशान है. वहीं, और्रा भटनागर जो शो में आध्या का रोल निभा रही हैं, उन्हें लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. और्रा की मां दीप्ति भटनागर बडोनी ने बताया कि अगर शो में लीप आएगी तो उसकी बेटी शो छोड़ देगी.

और्रा भटनागर क्या लीप के बाद होगी इसका हिस्सा

और्रा भटनागर ने अनुपमा में दिसंबर 2023 में एंट्री लिया था. जब शो में पांच साल का लीप आया था, तब आध्या के रोल में और्रा नजर आई थी. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, और्रा दीप्ति भटनागर बडोनी की मां ने कहा कि, और्रा अभी सिर्फ 13 साल की है. अगर शो 10 साल का लीप लेता है, तो वो 23 साल की हो जाएगी और वो 23 साल जितनी नहीं दिखती. उसे रोमांटिक रोल करने होंगे और इसके लिए वो काफी यंग है. वो 13 साल की है और उसे रोमांस समझ नहीं आता. इसलिए मैं नहीं चाहूंगी कि वह शो में बड़ी होकर रोमांटिक भूमिकाएं निभाएं.”

दीप्ति भटनागर बोली- अगर लीप आया तो…

दीप्ति भटनागर ने कहा कि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि शो में लीप आएगा या नहीं. अगर लीप आता है तो और्रा शो छोड़ देगी. और्रा ने बैरिस्टर बाबू से डेब्यू किया था और उस समय उसकी उम्र 6 साल थी. उसने शो दुर्गा और चारु में भी काम किया है. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा है कि सागर और मीनू शादी कर लेंगे. डॉली नहीं चाहती थी कि सागर से उसकी बेटी शादी करें. शादी करने के बाद दोनों आशा भवन आते है. हालांकि अनु उसके रिश्ते को समझती है और उन्हें आशा भवन में रहने के लिए कहती है.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola