Anupama: कौन है समर का कातिल? इस शख्स की वजह से गई अनुपमा के बेटे की जान, सामने आया बड़ा सच

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अनुपमा में समर शो में एक प्रिय किरदार रहा है, जिसे सबसे पहले पारस कलनावत ने निभाया था. सागर पारेख ने उन्हें रिप्लेस किया था. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर पिता बनने की बात से काफी खुश है.

विज्ञापन

Anupama 30 September Episode Written Update: लोकप्रिय शो अनुपमा में दिलचस्प ट्विस्ट आ गया है. मेकर्स दर्शकों को शो से बांधे रखने के लिए नया प्लॉट लेकर आए है. कुछ समय पहले जारी किए गए प्रोमो में समर की मौत दिखाई गई है. समर की मौत का जिम्मेदार अनुज को ठहराया जाता है. डिंपी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की तो पूरा परिवार बेहद खुश हुआ. इस खुशी का जश्न मनाने के लिए अनुज, वनराज और शाह परिवार के कुछ सदस्य बाहर गए. जब वो वापस लौटे तो समर की डेड बॉडी साथ में आती है. इसे देखकर अनुपमा काफी शॉक्ड हो जाती है. उसे कुछ समझ नहीं आता है. वनराज समर की मौत का जिम्मेदार अनुज को ठहराता है. अनुज इसपर कुछ नहीं कहता है और चुपचाप सब सुनता रहता है. ऐसे में समर की मौत कैसे होगी, इस बारे में दर्शक जानने के लिए बेताब है. समर की मौत की वजह सामने आ गई है, जिसे आपको हम बताते है.

पिता बनने की खुशी है समर को

अनुपमा में समर शो में एक प्रिय किरदार रहा है, जिसे सबसे पहले पारस कलनावत ने निभाया था. सागर पारेख ने उन्हें रिप्लेस किया था. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर पिता बनने की बात से काफी खुश है. समर वनराज के पास जाता है और कहता है कि मुझे आपसे बहुत शिकायतें थीं, लेकिन जब मैं अब खुद पिता बन रहा हूं तो मुझे पता चल रहा है कि आप मेरी बहुत फ्रिक करते थे. वह कहता है कि उसके बच्चे में सभी के गुण हों. अनुपमा कहती है कि हम उसके साथ रहेंगे. समर कहता है कि आप सभी को अहमदाबाद से बाहर ले जाना मेरा सपना है, कहता है कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं. वहीं, घर के सारे मेल सदस्य इस खुशी का जश्न मनाने के लिए बाहर जाते है. समर कहता है मैं चला जाऊंगा. अनुपमा उससे यह कहने के लिए कहती है कि वह वापस आएगा. वह कहता है कि मैं पार्टी के लिए जा रहा हूं.

कौन है समर का कातिल?

समर, वनराज, तोशू और अनुज क्लब जाते है. वहां वो जिस टेबल पर बैठते है, वो किसी सोनू नाम के शख्स के नाम से बुक होता है. सोनू के पास गन होता है और वो अपने दोस्तों के साथ अंदर क्लब में आता है. सोनू टेबल पर आता है और वनराज, अनुज और अन्य को कहीं और पार्टी करने के लिए कहता है. अनुज कहता है कि मैनेजर ने उसे टेबल दी है और इसपर सोनू कहता है कि उसे नहीं पता कि वो आज आएगा. जिसके बाद अनुज और वो लोग टेबल चेंज कर लेते है. हालांकि वो सोनू और उसकी गैंग अनुज, वनराज और तोशू से भिड़ जाते है. जिसके बाद वो गुंडे अनुज पर गोली चला देते है. इस बीच समर आ जाता है बीच में और उसे गोली लग जाती है. जिसके बाद समर की मौत हो जाती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में एकता कपूर की ये नागिन लेगी एंट्री! टीवी का पॉपुलर एक्टर बनेगा अभीर

डिंपी बन जाएगी विलेन

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर की मौत के बाद डिंपी का गर्भपात हो जाएगा और वह अनुपमा और अनुज से बदला लेने की कसम खाएगी. डिंपी अपने बच्चे और पति को खोने के लिए उन्हें दोषी ठहराएगी. अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि समर पिता बनने को लेकर काफी खुश है. अनुपमा वनराज से कहती है कि समर बहुत खुश है, उसने पहले कभी उसे खुश नहीं देखा. वनराज का कहना है कि वह पहले पिता नहीं बने. समर कहता है कि वो काफी लकी है कि उसे सभी रिश्ते और माता-पिता मिले. वह कहता है कि मेरे माता-पिता इस दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता हैं, और मेरी मम्मी बहुत प्यारी और देखभाल करने वाली हैं. समर अपनी मां को साथ देने के लिए थैंक्यू कहता है. वो कहता है कि मैं आपसे प्यार करता हूं मम्मी. आप मेरी दोस्त हो, मेरा साथ हमेशा देती है. ये कहते हुए काफी इमोशनल हो जाता है.

Also Read: Anupama: आखिर किस वजह से अनुज लेगा समर की मौत का इल्जाम खुद पर! अनुपमा नहीं मानेगी अपने पति को दोषी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola