Anupama Today Episode: किंजल की गोद भराई में बरखा को भड़काएगी राखी, अनुपमा के खिलाफ कहेगी ये बातें

Anupama Today Episode: सीरियल 'अनुपमा' में राखी, अनुपमा को भड़काते हुए कहती है कि वो बहुत स्मार्ट है क्योंकि उसे अनुज, वनराज, कपाड़िया औऱ शाह सब कुछ चाहिए. अनुपमा उसकी ये बातें सुन लेती है.
Anupama Spoiler Alert: सीरियल ‘अनुपमा’ में किंजल के बेबी शॉवर के दौरान राखी औऱ बा एक-दूसरे से उलझ जाती है. जिसके बाद अनुपमा के समझाने पर दोनों माफी मांगती है. वहीं, दूसरी तरफ मौके का फायदा उठाते हुए बरखा को राखी भड़काएगी. अब देखना है कि बरखा उसकी बात सुनती है या नहीं. या दोनों हाथ मिला लेगी और अनुपमा के लिए नयी मुसीबतें लेकर आएगी.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी, बरखा को अनुपमा के बारे में कई बात बताएगी. राखी कहती है कि अनुपमा आज कपाड़िया एंपायर की मालकिन है, जो बरखा को हाना चाहिए. राखी उसे शाह परिवार के बारे में सारी बात बताती है. साथ ही वनराज और मालविका के बारे में उसको बताकर उसके कान भरती है.
राखी, अनुपमा को भड़काते हुए कहती है कि वो बहुत स्मार्ट है क्योंकि उसे अनुज, वनराज, कपाड़िया औऱ शाह सब कुछ चाहिए. अनुपमा ये सारी बातें सुन लेती है और उससे कहती है कि अगर वो सब कुछ बैंलेस करके चना चाहती है तो इसमें क्या गलत है. वो कहती है कि उसके लिए उसका परिवार महत्वपूर्ण है.
Also Read: अनुपमा में किंजल के बेबी शॉवर में साथ में आए शाह और कपाड़िया, बरखा के कान भरेगी राखी
किंजल की गोद भराई में समर सबको गेम खेलाता है. किंजल कहती है राखी एक अच्छी मां है, लेकिन एक बिजनेस वुमन होने के नाते उन्होंने उन्हें वह प्यार नहीं दिया, जो वो चाहती थी. ये गैप अनुपमा ने उसकी जिंगगी में भर दिया. किंजल कहती है वो चाहती है उसका बच्चा अनुपमा के जैसा हो.
बरखा, राखी तो ताना मारती है किंजल उसकी जगह अनुपमा को ज्यादा भाव दे रही है. राखी उसे अपनी बेटी सारा पर ध्यान देने के लिए कहती है. आगे राखी और बरखा दोनों एक-दूसरे से हाथ मिला लेती है. अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




