अनुपमा में किंजल के बेबी शॉवर में साथ में आए शाह और कपाड़िया, बरखा के कान भरेगी राखी

Anupama Spoiler Alert: 'अनुपमा' में शाह औऱ कपाड़िया मिलकर किंजल की गोद भराई रस्म सेलिब्रेट करते है. किंजल सबका प्यार देखकर भावुक हो जाती है. वहीं, राखी, बरखा से मिलती है और कहती है कि उसे कुछ बात करनी है.
Anupama Spoiler Alert: सीरियल ‘अनुपमा‘ किसी भी दूसरे शोज को अपने आगे टिकने नहीं दे रहा है. शो में किंजल के बेबी शॉवर वाला ट्रैक चल रहा है. इसमें कपाड़िया भी आते है और राखी दवे भी अपनी बेटी के लिए आती है. किंजल तैयार होकर आती है और उसका पैर साड़ी में फंस जाता है. वो गिरने ही वाली होती है तभी अनुज उसे बचा लेता है.
अनुपमा (Anupama) के आने वाले ट्रैक में देखेंगे कि किंजल की गोद भराई रस्म में राखी अपनी बेटी के कान में कहती है कि वो चाहती है कि उसका बच्चा उसके जैसा हो. इस बात पर बा उससे उलझ जाती है. दोनों को लड़ते देख अनुपमा कहती है कि आप लोग लड़ लो, बाद में ये फंक्शन हो जाएगा. जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से माफी मांगते है.
बरखा और अंकुश किंजल को शुभकामनाएं देते हैं और स्वस्थ बच्चे की कामना करते है. बरखा उसे गिफ्ट देती है. पारितोष कहता है कि ये तोहफा इतना भारी क्यों है. बरखा ताना देते हुए कहती है कि क्योंकि वो लोग कपाडिया है और वो दूसरों की तरह सिर्फ फल या फूल उपहार में नहीं देते.
Also Read: Anupama 30 June 2022: किंजल को गिरने से बचा लेगा अनुज, वनराज को आएगा इस बात पर गुस्सा
अनुपमा कहनी है कि किंजल और समर को सबसे अच्छा देवर और भाभी मिला. पारितोष अपने भाई समर का शुक्रिया अदा करता है कि उसने अपनी भाभी का हमेशा साथ दिया. किंजल भी काफी इमोशनल हो जाती है औऱ समर को थैंक्यू कहती है. अनुपमा और अनुज रस्म करते है. इस दौरान वनराज का फोन नहीं लगता. जिसके बाद दोनों वनराज और काव्या की नकल करते है.
इन सबके बीच राखी, बरखा के पास जाती है और कहती है कि उसे कुछ जरूरी बात करनी है. अब देखना होगा कि राखी उसे अनुपमा के खिलाफ भड़काएगी या उसके साथ मिलकर कोई प्लान बनाती है. अबतक आपने देखा कि वनराज अपनी मां को वीडियो कॉल करता है और उसे किंजल को देखाने के लिए कहता है. वनराज उसे देखकर काफी खुश होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




