ePaper

Anupama 19 March: होली पर पानी की टंकी पर चढ़कर अनुज ने किया हंगामा, अनुपमा संग शादी को लेकर कह दी ये बात

Updated at : 19 Mar 2022 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama 19 March: होली पर पानी की टंकी पर चढ़कर अनुज ने किया हंगामा, अनुपमा संग शादी को लेकर कह दी ये बात

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज के साथ अपने पलों को याद करती है. समर उसे छेड़ता है औऱ पूछता है कि अनुज की शादी उससे होने के बाद वह उसे क्या बुलाएगा. इस बीच अनुज सभी को इकट्ठा कर लेता है औऱ पानी की टंकी पर चढ़ जाता है.

विज्ञापन

Anupama 19 March Episode: टीवी शो ‘अनुपमा‘ में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प हो गई है. दोनों साथ में पहली बार होली खेलते है. उनके बीच का रोमांटिक एंगल दर्शकों को खूब भा रहा है. इसे लेकर यूजर्स ट्विटर पर ट्वीट भी कर रहे है. वनराज के सारे प्लान फेल हो जाते है और आखिरकार अनु- अनुज एक दूसरे को अपने प्यार के रंग से रंग देते है.

अनुज ने पी भांग

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज के साथ अपने पलों को याद करती है. समर उसे छेड़ता है औऱ पूछता है कि अनुज की शादी उससे होने के बाद वह उसे क्या बुलाएगा. इस बीच अनुज सभी को इकट्ठा कर लेता है औऱ पानी की टंकी पर चढ़ जाता है. सबको पता चल जाता है कि वो नशे की हालत में है और उसने भांग पी ली है. दूर से ही वनराज ये सब देख रहा होता है.

पानी की टंकी पर अनुज का हंगामा

अनुज सबको बताता है कि वो एक गुड न्यूज सबको देने वाला है. इधर उसे पानी की टंकी पर चढ़े देख अनु काफी परेशान हो जाती है. वनराज ये सब देखने के लिए बाहर आ जाता है और राखी को इस बात की काफी हैरानी होती है. अनुज सबके सामने अनुपमा से अपने प्यार को कबूल करता है. ये बात सुनकर सब हैरान हो जाते है. अनु उसे नीचे आने के लिए कहती है.

Also Read: Anupamaa की ‘काव्या’ ऐसे सेलिब्रेट करेगी होली, मदालसा शर्मा ने बताया अपना सेलिब्रेशन प्लान

शादी को लेकर अनुज ने कही ये बात

अनुज कहता है कि वो अनुपमा से शादी करेगा. ये बात सुनकर सोसाइटी के लोग बातें बनाने लगते है. उनका कहना है कि अब दादी भी शादी करेंगी. अनुपमा और शाह परिवार के संस्कार पर समाज के लोग सवाल उठाते है. अनुपमा अनुज को नीचे आने के लिए कहती है. इस दौरान अनुज गिर जाता है हालांकि वो बचा लिया जाता है.

नशे की हालत में अनुज

इधर नशे की हालत में अनुज बाबूजी से अनुपमा संग अपनी शादी के बारे में बात करता है. वो कहता है कि भगवान को कार्ड देने के बाद वो उसे कार्ड देगा. अबतक आपने देखा कि अनुज और अनु एक दूसरे को सबसे पहले रंग लगाते है. हालांकि वनराज अनु का ये प्लान फ्लॉप करना चाहता है लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola