ePaper

Anupama 18 March Episode:वनराज का प्लान हुआ फेल,अनुपमा पर चढ़ा अनुज के प्यार का रंग, होली पर आएगा ट्विस्ट

Updated at : 18 Mar 2022 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama 18 March Episode:वनराज का प्लान हुआ फेल,अनुपमा पर चढ़ा अनुज के प्यार का रंग, होली पर आएगा ट्विस्ट

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बाबूजी अनुपमा के बारे में पूछते है. समर उसे बताता है कि वो अनुज का वेट कर रही है. इधर अनुपमा को लगता है कि वनराज आसानी से पीछे नहीं हटेंगे. वह सीढ़ी के सहारे घर से बाहर निकलने का फैसला करती है.

विज्ञापन

Anupama 18 March Episode: टीवी शो ‘अनुपमा’ में इस समय होली का ट्रैक चल रहा है. अनुज और अनुपमा साथ में पहली बार होली खेलने वाले है. वनराज उनका प्लान फेल करना चाहता है. अनुज ने अनु से वादा लिया है कि वो सबसे पहले रंग उसे वो लगाएगा. अनु होली के दिन उसका इंतजार कर रही है. अनुज खुद को बचाते हुए अनु के पास जाने के लिए अपने घर से निकलता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बाबूजी अनुपमा के बारे में पूछते है. समर उसे बताता है कि वो अनुज का वेट कर रही है. इधर अनुपमा को लगता है कि वनराज आसानी से पीछे नहीं हटेंगे. वह सीढ़ी के सहारे घर से बाहर निकलने का फैसला करती है. जिसके बाद वो बाहर निकल जाती है. वहां अनुज पहुंचता है और दोनों एक-दूसरे को देखकर खुश होते है औऱ रंग लगाते है.

समर को नंदिनी की याद आती है. वो नंदिनी के साथ अपनी आखिरी होली को याद करता है. तभी एक लड़की समर को होली पार्टी में शामिल होने के लिए कहती है. समर, नंदिनी के बारे में सोचकर पार्टी में जाने से मना कर देता है. वहीं, अनुज- अनुपमा को साथ होली खेलते देख वनराज काफी गुस्सा हो जाता है.

Also Read: Anupama 17 March Episode: अनुज- अनुपमा की होली बर्बाद करेगा वनराज, कौन लगाएगा अनु को सबसे पहले रंग?

वनराज यह सोचकर चिढ़ जाता है कि कैसे अनुज और अनुपमा हर बार जीत जाते है. इसी बीच राखी शाह परिवार में सरप्राइज एंट्री लेती है. अनुपमा और अनुज एक साथ आते हैं और पूरे परिवार को होली की शुभकामनाएं देते है. बा अनुपमा के चेहरे पर रंग देखकर उससे पूछती है कि उसे किसने रंग लगाया. बाबूजी कहते है कि भगवान कृष्ण हमेशा राधा जी को पहले रंग लगाते है.

वनराज सबको होली मनाता दूर से देखता है और ये काव्या देख लेती है. वनराज उससे कहता है कि वो अनुज और अनुपमा को साथ देखकर परेशान हो जाता है. काव्या कहती है उसके बारे में इतना मत सोचो. वहीं, अनु और अनुज को डांस करता देख बाबूजी भी उसमें शामिल हो जाते है. फिर सारे लोग साथ में डांस करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola