ePaper

Anupama 17 March Episode: अनुज- अनुपमा की होली बर्बाद करेगा वनराज, कौन लगाएगा अनु को सबसे पहले रंग?

Updated at : 17 Mar 2022 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama 17 March Episode: अनुज- अनुपमा की होली बर्बाद करेगा वनराज, कौन लगाएगा अनु को सबसे पहले रंग?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और अनुज साथ में होली खेलने का सोचकर काफी उत्साहित हो जाते है. वनराज दोनों की होली बर्बाद करने का फैसला करता है. इधर अनुज सपना देखता है कि वनराज उससे मिलने आया है.

विज्ञापन

Anupama 17 March Episode: टीवी शो ‘अनुपमा’ अपने दमदार ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. शो लगातार टीआरपी रेस में सबसे आगे बना हुआ है. किंजल की वजह से अनुपमा शाह हाउस में है. वनराज अब अनु को इस घर से जाने नहीं देना चाहता. वो नहीं चाहता कि अनु और अनुज मिले. इसके लिए नये प्लान्स बना रहा है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और अनुज साथ में होली खेलने का सोचकर काफी उत्साहित हो जाते है. वनराज दोनों की होली बर्बाद करने का फैसला करता है. इधर अनुज सपना देखता है कि वनराज उससे मिलने आया है. वह अनुज को यह कहकर चौंका देता है कि अनुपमा उसके पास वापस नहीं आएगी क्योंकि वह उसे उसके पास वापस नहीं आने देगा.

वनराज का प्लान

अनुज सपने से जाग जाता है और फैसला करता है कि वो किसी भी हाल में वनराज को उनकी होली खराब नहीं करने देगा. वहीं, शाह हाउस में सब होली खलने की तैयारी करते है. काव्या, वनराज को खाने का प्लेट देती है क्योंकि वो होली के समय खुद को घर में बन्द कर लेता है. काव्या उसे रंग लगाती है और उसे बाहर आने के लिए कहती है. लेकिन वनराज मना कर देता है लेकिन अनुपमा की होली को बर्बाद करने का मन ही मन सोचता है.

Also Read: कपिल शर्मा ने सड़क पर बाइक राइडिंग का लिया मजा, फैंस बोले- इतनी सुबह, अक्षय सर के साथ शूट है क्या…

समर की सलाह

समर ने अनुपमा को दरवाजा बंद करने की सलाह दी ताकि अनुज से पहले उसे कोई रंग ना लगा पाए. वनराज अपने हाथ पर रंग लेता है और अनुपमा के पास जाता है. अनु उसका प्लान जान जाती है और उसे उसकी होली खराब नहीं करने के लिए कहती है. इधर अनुज उसे बगीचे में रंग खलने बुलाता है. वनराज अपने हाथ में रंग लेकर अनु के कमरे से बाहर आने का इंतजार करता है.

अब तक आपने देखा

अब तक आपने देखा कि अनुज और वनराज एक दूसरे के साथ डांस की प्रतियोगिता करते है. बाद में दोनों आर्म रेसलिंग के लिए एक-दूसरे को चैलेंज करते है. जिसपर अनुज जीत जाता है. अनुज की जीत पर समर और हसमुख खुशी से ताली बजाने लगते है. अनुज कहता हैं कि जब वह लड़ता है तो वह केवल जीतता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola