ePaper

Anupama 18 February: अनुपमा की इन बातों को सुनकर भावुक हुआ अनुज, पारितोष-किंजल का टूटने वाला है रिश्ता!

Updated at : 18 Feb 2022 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama 18 February: अनुपमा की इन बातों को सुनकर भावुक हुआ अनुज, पारितोष-किंजल का टूटने वाला है रिश्ता!

अनुपमा कहती है कि वनराज ने अपने जीवन में केवल इतना अच्छा किया कि उसने उसे फ्री कर दिया. दोनों एक दूसरे के साथ बिताए गए पलों के बारे में बात करते है.

विज्ञापन

Anupama 18 February Update: रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा, सुधांशु पांडे स्टारर शो ‘अनुपमा’ (Anupama) एक दिलचस्प टर्न ले चुका है. अनुपमा, अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार करेगी तो समर और नंदिनी का रिश्ता टूटने वाला है. वैलेंटाइन डे पर दोनों अलग हो रहे है. नंदिनी यूएस वापस जाना चाहती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है कि वनराज ने अपने जीवन में केवल इतना अच्छा किया कि उसने उसे फ्री कर दिया. दोनों एक दूसरे के साथ बिताए गए पलों के बारे में बात करते है. अनु उससे कहती है वो अपने दिल की बात कहने के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी. आज वो उससे अपने प्यार का इजहार करेगी.

इधर किंजल, पारितोष पर गुस्सा करती है कि वो उससे वैलेंटाइन डे पर मिलने नहीं आया. तोषू कहता है कि वो ऑफिस में किसी काम में फंस गया था. किंजल उसका झूठ पकड़ लेती है और कहती है कि उसे मालूम है कि वो किसी क्लब में था. परितोष किंजल से पूछता है कि वह उससे क्या चाहती है और वो कहती है उसे उसका समय चाहिए. तभी तोषू को किसी का फोन आता है.

Also Read: Anupama 17 February Update: समर- नंदिनी का टूटा रिश्ता! अनुपमा के इजहार करने पर क्या होगा अनुज का रिएक्शन

अनुपमा अनुज से कहती है कि उनका प्यार अनोखा और अलग है. वह अनुज से कहती है कि वह उसके साथ बूढ़ी होना चाहती है. अनुपमा उससे पूछती है कि क्या वह अपना शेष जीवन उसके साथ बिताएगा या नहीं. इसपर अनुज कहता है कि वो सिर्फ उसके साथ रहना चाहता है. अनुज काफी इमोशनल हो जाता है और उसका हाथ पकड़ लेता है. वहीं, अनु भी इमोशनल हो जाती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: अनुज को लेकर बा हुई अनुपमा पर नाराज, अनु से दिया वैलेंटाइन डे पर उसे ये गिफ्ट!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola