ANTIM Box Office Collection Day 3: सलमान खान की फिल्म ने वीकेंड में की बंपर कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Updated at : 29 Nov 2021 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
ANTIM Box Office Collection Day 3: सलमान खान की फिल्म ने वीकेंड में की बंपर कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

अंतिम-द फाइनल ट्रुथ' ने कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ ली है. रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन तकरीबन 7.50 से 7.75 करोड़ तक की कमाई की है.

विज्ञापन

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाल कर रही है. बीते शुक्रवार को भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म में भाईजान और आयुष की एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म में सलमान खान जहां पुलिस की भूमिका में हैं, वहीं आयूष एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं.

फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. ऐसे में अब वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ ली है. ऐसा माना जा रहा था कि यह फिल्म पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करेगी. पहले दिन ‘अंतिम’ ने 4.25 से 4. 50 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन तकरीबन 5.25 से 5.50 करोड़ तक की कमाई की थी. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 7.50 से 7.75 करोड़ तक की कमाई की है. ऐसे में तीन दिन में फिल्म ने तीन दिन का कुल 18 करोड़ का बिजनेस किया है.

https://www.instagram.com/p/CWx00HrodCC/

‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को एक तरफ जहां फैंस देखने के लिए सिनेमाघरो में जा रहे है. कई फैंस ने फिल्म देखकर इसकी जबरदस्त तारीफ की है. वहीं कुछ लोग बॉयकॉट अंतिन ट्रेंड करवा रहे हैं. वहीं फिल्म समीक्षक ने मूवी को काफी अच्छा बताया है. इस फिल्म के ओपनिंग डे पर दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की सराहना मिली. आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत, ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान द्वारा निर्मित है. यह फिल्म सफल मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का रीमेक है.

Also Read: ANTIM Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म पहले दिन नहीं दिखा पाई कुछ खास कमाल, इतना हुआ कलेक्शन
फैंस से सलमान खान ने की ये खास अपील

सलमान खान की इस फिल्म को देखने के बाद कुछ फैंस ने तो थियेटर में पटाखे जलाने शुरू कर दिए, वहीं कुछ फैंस ने उनके पोस्टर पर दुध चढ़ाए. जिसके बाद सलमान ने प्रशंसकों से पटाखे न जलाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि सिनेमाघर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि सिनेमाघर के भीतर पटाखे जलाने की अनुमति न दी जाए और सुरक्षा को पुख्ता किया जाए. आप फिल्म का आनंद उठाइए, मेरे सभी प्रशंसकों से यह अनुरोध है…आपका शुक्रिया.

Also Read: Antim: थिएटर में मूवी के बीच फैंस ने जलाए पटाखे, सलमान खान हुए परेशान, एक्टर ने किया ये खास रिक्वेस्ट

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola