ePaper

शादी की अफवाहों के बीच आया अंकिता लोखंडे का बयान, बोलीं- मुझे पत्नी कहलाना और...

Updated at : 16 Nov 2021 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की अफवाहों के बीच आया अंकिता लोखंडे का बयान, बोलीं- मुझे पत्नी कहलाना और...

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अब आखिरकार अंकिता ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी और प्यार के बारे में खुलकर बात की है.

अंकिता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “मैं शादी और प्यार में बहुत विश्वास करती हूं.” अभिनेत्री ने कहा कि वह शादी को लेकर काफी रोमांचित हैं. पवित्र रिश्ता अभिनेत्री के अनुसार, यह अद्भुत है अगर दो व्यक्ति एकसाथ रहने को तैयार हैं एक साथ और एक परिवार में. भारतीय परंपरा में शादी न सिर्फ दो लोगों के बीच बल्कि उनके परिवारों के बीच भी एक संबंध है.

उनका कहना है कि, वह बिल्कुल इसी तरह से शादी करना चाहती हैं. अभिनेत्री ने कमेंट किया, “यही भारतीय परंपरा है. पूरे परिवार की शादी हो रही है, न कि सिर्फ लड़के और लड़की की. यह मुझे अपील करता है, और जब यह अवसर आयेगा, तो मैं इसे सहर्ष स्वीकार करूंगी.” यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब यह है कि अभिनेत्री शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं, उन्होंने कहा, “मैं शादी करना चाहती हूं और यह एक दिन निश्चित रूप से होगा . वो एक पत्नी बनना चाहती हैं.”

हालांकि, अभिनेत्री ने दिसंबर में अपनी शादी की प्लानिंग का कोई जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह पब्लिकली अपने निजी मामलों पर चर्चा नहीं करना चाहती थी. आपको बता दें कि विक्की और अंकिता 2017 से डेट कर रहे हैं और पिछले साल सगाई की थी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने वो शादी के बंधन में बंध जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल अपने शादी शादी को लेकर प्लान्स बना चुके है और गेस्ट के लिए होटल में बुक कर लिए गए है.

Also Read: कविता कौशिक ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लेकर कंगना रनौत पर कसा तंज, यूजर्स ने दी Google सर्च करने की सलाह

अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में देखा गया था. वो इस समय सीरियल पवित्र रिश्ता सीजन 2 में दिखाई दे रही है जिसमें उनके आपोजिट शाहीर शेख दिख रहे हैं जो ZEE5 पर रिलीज हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola