Ankita Lokhande ने पति विक्की जैन संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा रिश्ता इतना ज्यादा...

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Feb 2024 11:16 AM

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माने जाते हैं. हालांकि बिग बॉस 17 के घर में दोनों को अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था. अब अंकिता ने विक्की संग तलाक की खबरों पर बात की है.

विज्ञापन
undefined

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस के घर से बाहर निकली है. रियालिटी शो में उनकी लाइफ थोड़ी टफ रही, क्योंकि उनकी और विक्की जैन के काफी झगड़े हुए.

undefined

बिग बॉस के घर के अंदर कपल ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाएं. कई बार झगड़ों में अंकिता लोखंडे को तलाक की बात भी करते हुए देखा गया था. अब एक्ट्रेस ने पीटीआई संग इंटरव्यू में कहा, उन्हें और अधिक समझदार होना चाहिए था. अंकिता ने कहा कि उन्हें लगता है कि शो में उनके साथ जो कुछ हुआ उसके बाद उनके पति विक्की जैन के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है.

undefined

अंकिता ने कहा, “सालों तक दोस्त रहने के बाद हमने शादी कर ली. हम सिर्फ मजाक में बातें कहते हैं, और इसे गंभीरता से लिया गया. मैं समझदार नहीं हूं, और मुझे और अधिक समझदार होने की जरूरत है. जब मैं बोलती हूं तो इस बात से अवगत होना चाहिए कि मैं क्या बोलती हूं. मैं कैमरे के सामने हूं, मैं अभी भी सीख रही हूं. अगर हमारा रिश्ता इतना मजबूत नहीं होता तो शायद हम लड़ते भी नहीं.”

undefined

उन्होंने यह भी कहा, “फर्क सिर्फ इतना है कि हमारे झगड़े टीवी पर आ गए, जो आमतौर पर रियल लाइफ में बाहर नहीं आते हैं, लेकिन इन सबके कारण, हमारा रिश्ता मजबूत हो गया है. मैं समझ सकती हूं कि मैं कहां गलत हो रही थी और वह समझ सकता है कि वह कहां गलत हो रहा है. हम पहले से ज्यादा मजबूत हैं.”

Also Read: Naagin 7: अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर के शो में नागिन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस सीरियल में काम…
undefined

शो में अपने पति-बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ एंट्री करने वाली अंकिता ने अपने झगड़ों और बहसों के कारण सुर्खियां बटोरीं. अपने जर्नी के दौरान, इस जोड़े को अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था.

undefined

अरुण महशेट्टी के टॉप 5 से बाहर होने के बाद अंकिता आउट हो गई. वह शो में तीसरी रनर-अप रहीं. सलमान खान की ओर से होस्ट किया गया, बिग बॉस के नवीनतम सीजन का प्रीमियर कलर्स चैनल पर 15 अक्टूबर, 2023 को हुआ और 28 जनवरी, 2024 को समाप्त हुआ. स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को शो का विजेता बना.

undefined

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अंकिता के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. जिसमें वह सबसे पहले तो बॉलीवुड फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में नजर आएंगी. ये मूवी वीडी सावरकर की बायोपिक है. इसमें रणदीप हुडा हैं, जिन्होंने इसका निर्देशन भी किया है. यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined

टीवी शो के अलावा अंकिता ने मणिकर्णिका और बागी 3 जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है. अंकिता अपने शो पवित्र रिश्ता से मशहूर हुईं.

undefined

2019 में अंकिता ने विक्की के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी. उन्होंने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में शादी की. कपल अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं.

Also Read: Naagin 7: नागिन बनने के लिए इन अभिनेत्रियों ने चार्ज की भारी-भरकम फीस, अंकिता लोखंडे तोड़ देगी सभी रिकॉर्ड!
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola