अनिल अंबानी के बेटे अनमोल और कृशा शाह की शादी की पहली तसवीर आई सामने, बच्चन परिवार भी हुआ था शामिल, PICS

Updated at : 21 Feb 2022 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
अनिल अंबानी के बेटे अनमोल और कृशा शाह की शादी की पहली तसवीर आई सामने, बच्चन परिवार भी हुआ था शामिल, PICS

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी को कृशा शाह संग शादी कर ली. उनकी शादी मुंबई में हुई और इसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए.

विज्ञापन

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. अनमोल ने कृशा शाह (Khrisha Shah) संग सात फेरे ले लिए. अब सोशल मीडिया पर कपल की तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है. दुल्हन के जोड़े में कृशा बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं, अनमोल भी काफी स्मार्ट लग रहे है.

अनमोल अंबानी की शादी की तसवीर वायरल

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी को कृशा शाह संग शादी की. उनकी शादी मुंबई में हुई और इसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जया बच्चन, नव्या नंदा, ईशा अंबानी, पिंकी रेड्डी और कई अन्य लोग शादी में उनकी खुशियों में शरीक हुए. अभिषेक और श्वेता की तसवीरें सामने आई है, जिसमों वो अन्य गेस्ट के साथ पोज देते दिख रहे है. शादी में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी भी शामिल हुईं.

https://www.instagram.com/p/CaNQvmasrVp/
https://www.instagram.com/p/CaHvHHDPAQo/

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

अनमोल अंबानी और कृशा शाह की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पिछले हफ्ते शुरू हुई थी. इसकी तसवीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी. एक करीबी दोस्त ने इंडिया टुडे को बताया कि, दोनों अपने परिवारों के माध्यम से मिले और फिर हमेशा के लिए फैसला करने से पहले एक साथ काफी समय बिताया. दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को जानने के लिए एक साथ समय बिताया.

https://www.instagram.com/p/CaM_jnbvL4G/
Also Read: Anmol Ambani Krisha Shah आज लेंगे सात फेरे, शादी से पहले के रस्मों की बेहद खूबसूरत फोटो, वीडियो देखें

पिछले साल हुई थी सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनमोल अंबानी और कृशा शाह पिछले साल दिसंबर 2021 में उनकी सगाई हुई थी. सगाई सेरेमनी काफी प्राइवेट था, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. बता दें कि कृशा शाह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CXbSepRvZ3Y/
https://www.instagram.com/p/CaM-05xPRIm/
Also Read: Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: कौन हैं अनमोल अंबानी की दुल्हन कृशा शाह? शादी की तसवीरें देखें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola