Angrezi Medium से लेकर Dangal तक, पिता के अटूट प्यार को बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Apr 2024 3:24 PM

विज्ञापन

films on fatherhood

आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें पिता के त्याग और उनके प्यार को काफी अच्छे ढंग से दिखाया गया है. लिस्ट में पिकू से लेकर अंग्रेजी मीडियम, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल तक शामिल है.

विज्ञापन

रिश्तो की अगर बात करें तो किसी भी परिवार में एक पिता ही है, जो बच्चों के लिए पूरा आसमान होता है. वह भले ही अपने प्यार को जताते नहीं है, लेकिन बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने की कोशिश जरूर करते हैं. अगर आप भी अपने पापा से काफी प्यार करते हैं, तो उनके साथ ये फिल्में जरूर देखें.

Piku

पिकू
पिकू एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आ रहे है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के पिता का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में पिता और बेटी के बीच जैसा रिश्ता होता है, उसे दिखाया है. आपको यह फिल्म सोनी लीव पर मिल जाएगी.

Angrezi medium

अंग्रेजी मीडियम
अंग्रेजी मीडियम को साल 2020 में रिलीज किया गया था. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें इरफान खान, करीना कपूर और राधिका मदान लीड रोल में नजर आ रही है. आपको यह फिल्म अमेजन प्राइम पर मिल जाएगी.

Do dooni chaar

दो दूनी चार
दो दूनी चार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, इसमें ऋषि कपूर, नीतू सिंह, अदिति वासुदेव और अर्चित कृष्णा लीड रोल में नजर आ रहे है. यह फिल्म एक मिडिल कलास स्कूल टीचर के बारे में है, जो महंगाई के जमाने में अपनी पत्नी और बच्चों को खुश रखने की कोशिश कर रहा है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

Bareilly ki barfi

बरेली की बर्फी
बरेली की बर्फी एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव लीड रोल में है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

Also Read- प्यार लफ्जों में कहां से लेकर लव इज इन द एयर तक, OTT पर अभी एंजॉय करें ये Turkish Drama

Dangal

दंगल
दंगल फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आ रहे है. इस फिल्म की कहानी महावीर फोगाट और उनकी बेटियों बबिता और संगीता के बारे में है. आपको यह फिल्म एप्पल टीवी पर मिल जाएगी.

Ms dhoni the untold story

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. इसकी कहानी इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल निभाया है. आपको यह फिल्म हॉटस्टार पर मिल जाएगी.

Gunjan saxena
Gunjan saxena

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल को शरण शर्मा ने निर्देशित किया है. फिल्म पहली भारतीय महिला एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर बनी है. इसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

Raazi

राजी
राजी एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में है. फिल्म की कहानी सहमत खान की है, जो एक अंडरकवर रॉ एजेंट है. इसमें सहमत अपने पिता की इच्छा पूरी करती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- OTT पर इस हफ्ते देखें ये धांसू फिल्में, वीकेंड हो जाएगा मजेदार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola