प्यार लफ्जों में कहां से लेकर लव इज इन द एयर तक, OTT पर अभी एंजॉय करें ये Turkish Drama

Updated:
विज्ञापन
प्यार लफ्जों में कहां से लेकर लव इज इन द एयर तक, OTT पर अभी एंजॉय करें ये Turkish Drama

Turkish Drama: आइए आज हम आपको कुछ फेमस तुर्की टेलीविजन ड्रामा के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप हिंदी में ओटीटी पर देख सकते है. लिस्ट में प्यार लफ्जों में कहां से लेकर लव इज इन द एयर है.

विज्ञापन

Turkish Drama: आजकल लोगों को दूसरे देशों के टेलीविजन ड्रामा देखने का काफी शौक है. जिसमें कोरिया और तुर्की ड्रामा काफी फेमस है. सीरीज की कहानी और किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आते है. तो चलिए आज कुछ ऐसे ही तुर्की ड्रामा के नाम बताते हैं, जो आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

प्यार लफ्जों में कहां
प्यार लफ्जों में कहां को लगभग सभी ने देखी होगी. इस रोमांटिक कॉमेडी में हयात और मुरात का लवस्टोरी को काफी पसंद किया गया था. आप इसे यूट्यूब के साथ-साथ एमएक्स प्लेयर पर एंजॉय कर सकते हैं.

लव इज इन द एयर
लव इज इन द एयर एक तुर्की रोमांटिक कॉमेडी टेलीविजन ड्रामा है. इसमें हांडे एर्सेल और केरेम बर्सिन ने लीड रोल निभाया है. यह टेलीविजन ड्रामा काफी फेमस है. इसे आसानी से आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

ब्रेव एंड ब्यूटीफुल
ब्रेव एंड ब्यूटीफुल एक तुर्की थ्रिलर टेलीविजन ड्रामा है, जिसे अय यापिम ने निर्मित किया है. इसमें किवांक टैटलिटुग ने सेसुर अलेमदारोग्लु का रोल और तुबा बुयुकुस्तुन ने सुहान कोरलुडाग का रोल निभाया है. ये ड्रामा एम एक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

एंडलेस लव
एंडलेस लव एक तुर्की टेलीविजन ड्रामा है. जिसे अय यापिम ने निर्मित किया है और ये साल 2015 और साल 2017 के बीच स्टार टीवी पर दिखाई गई थी. इसमें नेस्लिहान अटागुल, बुराक ओज़सीविट और कान उर्गानसीओग्लू लीड रोल में नजर आ रहे है. आपको ये टेलीविजन ड्रामा एम एक्स प्लेयर पर मिल जाएगी.

Also Read- Farrey OTT Release Date: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फर्रे, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

द चॉइस
उलूक बेकरटार की ओर से निर्देशित द चॉइस एक तुर्की साइकोलॉजिकल थ्रिलर टेलीविजन ड्रामा है. इसकी कहानी प्रोफेसर इरफान और उनके बीमार बेटे के आसपास घूमती है. आपको ये टेलीविजन ड्रामा एम एक्स प्लेयर पर एंजॉय कर सकते हैं.

डेड्रीमर
डेड्रीमर एक तुर्की टेलीविजन ड्रामा है. इसमें डेमेट ओजडेमिर और कैन यमन लीड रोल में नजर आ रहे है. रोमांटीक ड्रामा है को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया गया है. आप इसे एम एक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

माय होम माय डेस्टिनी
माय होम माय डेस्टिनी एक तुर्की रोमांटिक ड्रामा है. इसमें डेमेट ओजडेमिर, इब्राहिम सेलिक्कोल और एंगिन ओजटर्क लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी लेखक गुल्सेरेन बुडायसीओग्लू की किताब कैमडाकी किज से ली गई है. आपको ये टेलीविजन ड्रामा एम एक्स प्लेयर पर मिल जाएगी.

Also Read- Holi Movies: शोले से लेकर सिलसिला तक, होली की जबरदस्त महफिल को जमाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola