Angoori Bhabhi Comeback: कैमरे के सामने टूट कर रोयीं ओरिजिनल 'अंगूरी भाभी', इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा

Published by : Aniket Kumar Updated At : 22 Dec 2025 2:35 PM

विज्ञापन

भाभीजी घर पर हैं शो की अंगूरी भाभी और तिवारी जी

Bhabhiji Ghar Par Hain 2.O: भाबीजी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे 10 साल बाद अंगूरी भाभी बनकर लौटी हैं. वापसी पर एक्ट्रेस इमोशनल हो गयीं और कहा कि वह ऑडियंस के लिए वापस आई हैं. साथ ही टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी उन्होंने कई खुलासे किये हैं. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Angoori Bhabhi Comeback: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक बार फिर सुर्खियों में है. इसकी सबसे बड़ी वजह है शिल्पा शिंदे की दमदार वापसी. करीब 10 साल बाद शिल्पा दोबारा अंगूरी भाबी बनकर स्क्रीन पर लौट रही हैं, जिसे देखकर फैंस की खुशी साफ नजर आ रही है. शिल्पा ही वो पहली एक्ट्रेस थीं, जिनका चेहरा अंगूरी भाबी के किरदार से जुड़ा था. बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन अब उनकी वापसी ने दर्शकों को पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. हाल ही में अपनी वापसी पर बात करते हुए शिल्पा काफी इमोशनल हो गईं.

22 दिसंबर से शुरू होगा भाभीजी का नया शो

उन्होंने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वह दोबारा इस शो में लौटेंगी. शिल्पा के मुताबिक 10 साल क्या, 20 साल भी लग सकते थे. उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता और उन्होंने हमेशा मुश्किल रास्ता चुना, लेकिन उन्हें भरोसा था कि आखिरकार सब ठीक होगा. बता दें, 22 दिसंबर से ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ शुरू होने जा रहा है, जिसमें नई कहानी के साथ पुरानी वाली अंगूरी भाभी भी नजर आएंगी. शिल्पा ने कहा कि अगर लोग उन्हें आज भी उतना ही प्यार दे रहे हैं, तो ये उनकी मेहनत और सच्चाई का नतीजा है. उन्होंने माना कि सच्चाई का रास्ता सबसे मुश्किल होता है, लेकिन जब इंसान गलत नहीं होता, तो उसके साथ गलत भी नहीं होता.

टीवी इंडस्ट्री को बताया व्हाइट कॉलर माफिया

ऑडियंस के प्यार की बात करते हुए शिल्पा भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दर्शकों के लिए ही वापस आई हैं और अब उनके टूटे हुए अरमान पूरे करेंगी. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को व्हाइट कॉलर माफिया भी कहा और बताया कि एक समय उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया था. फिर भी उन्होंने हर चीज को पॉजिटिव तरीके से लिया. शिल्पा की वापसी से फैंस बेहद खुश हैं और नई कहानी को लेकर काफी उत्साहित भी हैं.

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal On Dhurandhar: धुरंधर की अपार सफलता पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फॉर्मूला कहना सही नहीं

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola