अनसुया सेनगुप्ता ने Cannes 2024 में रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली बनी पहली भारतीय

Cannes 2024
Cannes 2024: अनसुया सेनगुप्ता ने ‘द शेमलेस’ में अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है. वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.
Cannes 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल का 77वां वर्जन भारत के लिए काफी इवेंटफुल रहा है. जहां कई भारतीय अभिनेत्री ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से रेड कार्पेट पर आग लगा दिया. इसमें सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का है. इसके बाद उर्वर्शी रौतेला, अदिति हैदरी, प्रीति जिंटा और कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स का नाम शामिल है. यही नहीं इस बार भोजपुरी स्टार्स को भी फिल्म फेस्टिवल में जाने का मौका मिला और उनकी फिल्मों को भी स्क्रीनिंग में दिखाया गया. अब एक भारतीय एक्टर ने कान्स 2024 में बड़ी जीत हासिल की है.
अनसुया सेनगुप्ता ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
कोलकाता की रहने वाली अनसुया सेनगुप्ता ने ‘द शेमलेस’ में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अन सर्टेन रिगार्ड पुरस्कार जीता. बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में अनसुया ने ‘रेणुका’ की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है. फिल्म में रेणुका की प्रेमिका ओमारा शेट्टी भी हैं. अनसुया ने अपनी जीत के साथ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है.
अनसुया ने शेयर किया था रिएक्शन
द कोलकाता के साथ एक इंटरव्यू में, अनसुया ने अपने रिएक्शन को याद किया, जब उन्हें बताया गया कि उनकी फिल्म कान्स के अन सर्टन रिगार्ड अनुभाग के तहत लिस्टेड थी. उन्होंने कहा, “मुझे खबर तब मिली, तो मैं खुशी से कुर्सी से उछल पड़ी!” अनसुया के अलावा, दो भारतीय फिल्में ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ और ‘बन्नीहुड’ ने इस साल के कान्स में ला सिनेफ सेलेक्शन में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान हासिल किया. कान्स फिल्म महोत्सव का 77वां संस्करण 25 मई को समाप्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










