अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जमकर मचाई तबाही, यूजर्स ने कहा- 'ऐसी भी क्या मजबूरी…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Jul 2024 4:22 PM
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan: सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी माहौल बना रखी है. जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. ऐसे में उनसे जुड़ी कोई भी खबर, एक ब्रेकिंग का काम करती है. इसी बीच उनसे जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसमें यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, यह पूरा मामला है मंगलवार को शेयर किए गए एक पास का, जिसे बिग बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था- ‘सभी को शुभकामनाएं… टी-सीरीज का गाना “मेरे साथिया” लॉन्च हो गया है, जिसे अंकित तिवारी ने गाया है और डीजे शेजवुड ने कंपोज किया है. कलाकार- केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा. देखें और एंजॉय करें!
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
अमिताभ बच्चन के इस एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक अलग माहौल बना दिया है. यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने उस पोस्ट पर कमेंट किया कि- ‘सर का अकाउंट हैक हो गया है’. जबकि दूसरे ने यूजर ने कमेंट किया है कि- ‘ऐसी भी क्या मजबूरी थी’. एक यूजर ने तो ये तक कहा कि- ‘सर ये SRK नहीं KRK हैं. दरअसल, उन्हें ट्रोल करने की वजह हैं, केआरके. केआरके भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर हैं. अक्सर वह अपनी विवादित टिप्पिणयों के लिए चर्चे में रहते हैं. ऐसे में अगर उनक गाना अमिताभ बच्चन प्रमोट करेंगे, तो यूजर्स को हैरानी होगी ही.
Also Read- Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन ने लिया था संन्यास, इतने दिनों तक परिवार से रहे थे दूर
अनिल कपूर ने भी केआरके के गाने को किया प्रमोट
केआरके के इस गाने को सिर्फ अमिताभ बच्चन ने ही नहीं, बल्कि अनिल कपूर, गुरु रंधावा और टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर प्रॉम्टे किया है, जिसके लिए वह काफी ट्रोल हुए हैं. अमिताभ बच्चन के बाद यूजर्स ने अनिल कपूर पर भी निशाना साधा. अनिल कपूर की पोस्ट पर यूजर्स ने कहा कि- ‘अनिल कपूर जी के लिए रेस्पेक्ट कम हो गई’. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘आपकी क्या मजबूरी है’. हालांकि, इतनी ट्रोलिंग के बाद अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है. इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










