Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन ने लिया था संन्यास, इतने दिनों तक परिवार से रहे थे दूर
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Feb 2024 4:12 PM
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि एक्टिंग के अलावा वह काफी धार्मिक भी है. एक्टर ने एक बार 41 दिनों का संन्यास लिया था.
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक बार बिग बी ने असल जिंदगी में संन्यास ले लिया था. जी हां ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में शेयर की थी. इस बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्होंने 41 दिनों का त्रिदंडी संन्यास लिया था. इसे करने के लिए बिग बी ने कई सख्त नियमों का पालन किया था. तब जाकर उन्होंने केरल के सबरीमाला मंदिर में स्वामी अयप्पा के दर्शन किए. सबरीमाला यात्रा पर निकलने से पहले अमिताभ बच्चन ने 41 दिनों तक उपवास किया था. साल 1984 में वह अपने परिवार से 41 दिनों तक दूर रहे थे. बता दें कि इस व्रत में नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. शराब और मांस का त्याग करना होता है. इसके अलावा व्रती अपना पारिवारिक जीवन भी नहीं जी सकता है. उसे फर्श पर सोना पड़ता है. बिना चप्पल पहने नंगे पैर चलना पड़ता है. अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि उन्होंने क्यों ये व्रत किया था. बिग बी बोले- ”मैंने कोई शपथ नहीं ली थी. बस यह व्रत आस्था के तौर पर किया था. ये ट्रिप उनके दोस्त करने वाले थे, उस वक्त बिग बी भी उनके साथ गए थे.” अमिताभ बच्चन आखिरी बार विकास बहल की ओर से निर्देशित ‘गणपथ’ में दिखाई दिए थे. फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं.अब आगे वह साउथ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगे, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हैं. ‘थलाइवर 170’ में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










