Allu Arjun New Movie: जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया ट्रीट, एटली के साथ नई फिल्म का किया एलान

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Apr 2025 12:29 PM

विज्ञापन

left side Allu Arjun, right side Atlee Kumar

Allu Arjun New Movie: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपने 43वां जन्मदिन के मौके पर एटली के साथ नई फिल्म 'AA22 X A6' का ऐलान कर दिया है. इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने एक वीडियो शेयर कर की है.

विज्ञापन

Allu Arjun New Movie: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने खुद अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. अभिनेता ने एटली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘AA22 X A6’ का ऐलान एक पोस्ट के जरिये कर दिया है. इस फिल्म की चर्चा लंबे वक्त से दर्शकों में बनी हुई थी और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म की अनाउंसमेंट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

यहां देखें अल्लू अर्जुन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट:

नई फिल्म में चार्ज की तगड़ी रकम

अल्लू अर्जुन और एटली की यह अपकमिंग फिल्म पॉलिटिकल-ड्रामा होने वाली है, जो बड़े बजट की वीएफएक्स से भरपूर मेगा बजट फिल्म होने वाली है. इस फिल्म के लिए सेलिब्रिटी फैन पेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने 100 या 150 करोड़ नहीं, बल्कि 175 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस चार्ज की है. इसके बाद वह शाहरुख-सलमान को पछाड़ भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं.

यही नहीं, एक्टर ने फिल्म के मुनाफे में 15% हिस्सेदारी भी हासिल की है, जिससे यह बात साफ है कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है तो इसका बड़ा फायदा अल्लू अर्जुन को होने वाला है.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को सन पिक्चर्स की तरफ से प्रोड्यूस किया जा रहा है. अब फिल्म की अनोउंसमेंट के बाद इसकी शूटिंग को लेकर खबर है कि इसकी शुरुआत अक्टूबर 2025 से हो सकती है.

अल्लू अर्जुन वर्क फ्रंट

अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सीक्वल ‘पुष्पा 3’ का ऐलान किया है. इसके अलावा उनका नाम पठान के सीक्वल से भी जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़े: Allu Arjun Birthday: पुष्पा से पहले अल्लू अर्जुन की इन फिल्मों के आगे झुका बॉक्स ऑफिस, सभी ने की ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola