ePaper

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण के पहले गेस्ट होंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, पूछे जाएंगे ये सवाल

Updated at : 05 May 2022 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण के पहले गेस्ट होंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, पूछे जाएंगे ये सवाल

Koffee With Karan 7: करण जौहर ने बीते दिनों ये अनाउंसमेंट किया था कि अब चैट शो ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगा. जिसके बाद सूत्रों की मानें तो शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह दिखाई देंगे.

विज्ञापन

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण (Coffee With Karan) दर्शकों का फेवरेट शो में से एक है. शो में करण सेलेब्स के साथ कई मजेदार बातें करते है. उनके साथ गेम खेलते है और साथ ही इसमें कई खुलासे भी होते है. हालांकि खबर आई थी कि ये शो बंद होने जा रहा है. हालांकि ये खबरें आ रही थी कि शो बंद होने वाला है. करण ने घोषणा किया था कि शो 7वें सीजन के साथ वापस नहीं आएगा. जिसके बाद दर्शक काफी ज्यादा उदास हो गए थे.

डिज्नी + हॉटस्टार पर आएगा कॉफी विद करण

हालांकि बाद में करण ने क्लियर किया था कि कॉफी विद करण बंद नहीं होने जा रहा है, शो एक नए ट्विस्ट के साथ वापस आना वाला है. उन्होंने ट्विटर पर नया पोस्ट शेयर किया है. जिसमें बताया कि शो टेलीविजन पर नहीं लौट रहा है, लेकिन जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. उन्होंने बताया कि शो जल्द ही डिज्नी + हॉटस्टार पर वापस आ जाएगा.

Also Read: Koffee With Karan: करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ हुआ बंद, निर्देशक ने ‘भारी मन’ से दी जानकारी
कॉफी विद करण 7 में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह होंगे पहले मेहमान?

हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि कॉफी विद करण के नए सीजन में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले मेहमान होंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सितारे 10 मई को पहले एपिसोड की शूटिंग करेंगे. जहां आलिया पहली बार अपनी शादी के बारे में खुल सकती हैं, वहीं रणवीर कुछ रोमांचक खुलासे भी कर सकते हैं.

Also Read: Koffee With Karan: नहीं बंद होगा करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा सीजन 7
कॉफी विद करण में आ चुके है ये गेस्ट

कॉफ़ी विद करण पहली बार 19 नवंबर 2004 को प्रसारित किया गया था. शो पर अबतक शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन आ चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola