ऋचा चड्ढा संग शादी के बाद अली फजल को सता रहा है इस बात का डर, आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Oct 2022 4:40 PM
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक दूसरे संग शादी रचाई है. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. अब अली फजल को एक बात का डर सता रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल (Richa Chadha And Ali Fazal) ने एक दूसरे संग शादी कर ली है. दोनों अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन गये हैं. इस कपल ने बीते दिनों मुंबई में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी दी. इस फंक्शन में कई सेलेब्स शामिल हुए. अब ऋचा संग शादी के बाद अली फजल को एक बात का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि वह यह साबित करना चाहेंगे कि शादियां काम कर सकती हैं. अली ने साझा किया कि उन्होंने रियल लाइफ में कई शादियों को काम करते नहीं देखा है, और अपने मामले में इसके विपरीत करने का इरादा रखते हैं.
अली फजल ने सात साल की डेटिंग के बाद 2019 में ऋचा चड्ढा को प्रपोज किया था. दोनों ने 2020 में अपनी शादी का रेजिस्ट्रेशन किया. कोरोनो वायरस के कारण इस जोड़े ने अपनी शादी को टाल दिया और 4 अक्टूबर को कपल एक दूसरे के हो गए. दिल्ली में उनका संगीत और मेहंदी था. उसके बाद शहर में एक रिसेप्शन के साथ-साथ लखनऊ और मुंबई में रिसेप्शन भी हुआ.
जीक्यू से बातचीत में अली फजल ने शादियों के बारे में अपने विचार साझा किए. शादी के बारे में सबसे बड़े मिथक के बारे में पूछे जाने पर, जिसे वह खारिज करने की उम्मीद करते है, अली ने कहा, “मैंने अपने जीवन में बहुत कम शादियां देखी हैं, इसलिए मैं इसका खंडन करना चाहूंगा.” अभिनेता ने कहा, “हमलोगों में कई कमी है, क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन आप कोशिश कर सकते हैं और उस प्रवाह में आनंद ले सकते हैं.
Also Read: Richa Chadha And Ali Fazal Reception: कपल को बधाई देने पहुंचे ऋतिक रोशन-सबा आजाद, VIDEO
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्टार कपल के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की “कानूनी तौर पर उनकी शादी को 2.5 साल हो चुके हैं.” प्रवक्ता ने कहा कि “ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को कानूनी तौर पर 2.5 साल हो चुके हैं, जब उन्होंने अपनी शादी का पंजीकरण कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










