तुनिशा शर्मा मामले में एक्टर चंदन के आनंद ने किया बड़ा खुलासा, बोले- डिप्रेशन में नहीं थी…

Updated:
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा मामले में एक्टर चंदन के आनंद ने किया बड़ा खुलासा, बोले- डिप्रेशन में नहीं थी…

एक्टर चंदन के आनंद ने कहा कि, तुनिशा मुझसे बात करना चाहती थी. लेकिन टाइम ही नहीं मिला. कभी कुछ ना कुछ आ जाता है सेट्स पर. फिर अगले दिन उसने ऐसा कुछ कदम ले लिया. पता नहीं क्या बात करनी थी.

विज्ञापन

पिछले साल टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर आई थी. टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. इस मामले में एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने में शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था. अब शो में तुनिशा के अकंल का रोल निभाने वाले चंदन के आनंद (Chandan K Anand) ने बड़ा खुलासा किया है.

एक्टर चंदन के आनंद ने तुनिशा शर्मा मामले में किया खुलासा

‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर तुनिशा शर्मा ने शीजान खान के मेकअप रूम में जाकर फांसी लगा लिया था. 24 दिसंबर को एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम उठाया था. हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर चंदन के आनंद ने एक्ट्रेस संग अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने कहा, तुनिशा मुझसे बात करना चाहती थी. लेकिन टाइम ही नहीं मिला. कभी कुछ ना कुछ आ जाता है सेट्स पर. फिर अगले दिन उसने ऐसा कुछ कदम ले लिया. पता नहीं क्या बात करनी थी.

डिप्रेशन में नहीं थी एक्ट्रेस 

चंदन के आनंद ने बताया कि, वह (तुनिशा शर्मा) हंसती-खेलती प्यारी बच्ची थी. यह हम सभी के लिए एक सबक बन गया है, कुछ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के पीछे भाग रहे हैं, और कुछ लीड रोल के लिए. एक्टर ने आगे बताया कि, लोग कह रहे है कि वह डिप्रेशन में थी. ऐसा नहीं है. मुझे बुरा लगता था जब सब बोलने लग गए वो तनाव में थी. आगे चंदन के आनंद कहते है, कुछ डिप्रेशन में नहीं थी. एक चीज दुख लगी, बुरा लगा और बाकी की कहानी वही जाएगी क्या हुआ. मुझे नहीं पता. लेकिन जब मैं उसके बारे में सोचता हूं, तो मुझे याद आता है कि वह सेट पर कितनी मेहनत करती थी. वह काफी फोक्सड और एक खुशमिजाज व्यक्ति थी. पर क्या करें? कुछ नहीं कर सकते.

Also Read: आखिरी वॉइस मैसेज में तुनिशा शर्मा ने अपनी मां से क्या कहा था? मौत से 3 दिन पहले एक्ट्रेस ने कही थी ये बात
कौन थी तुनिशा शर्मा?

तुनिशा शर्मा ने काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. तुनिशा ने सोनी टीवी के शो ‘महाराणा प्रताप’ में एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग में कदम रखा था. उन्होंने कई शो और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने पीछे 5 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गई है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक अपार्टमेंट था, जो काफी मंहगा है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola