Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार की वापसी, राजू बनकर एक बार फिर दर्शकों को हंसाएंगे, जानें इनसाइड डिटेल्स

Updated at : 06 Dec 2022 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार की वापसी, राजू बनकर एक बार फिर दर्शकों को हंसाएंगे, जानें इनसाइड डिटेल्स

फिल्म हेरा फेरी 3 से फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार की फिर से वापसी हो सकती है. मेकर्स का मानना है कि राजू का किरदार अक्षय से अच्छा कोई नहीं कर सकता है.

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हेरा फेरी 3 इन-दिनों अपनी स्टारकास्ट की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है. राजू, श्याम और बाबूराव की कॉमेडी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. बीते दिनों खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने फिल्म में रिप्लेस किया है. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स अक्षय को ही राजू बनाएंगे, उन्हें ऐसा लगता है कि फिल्म में अक्षय कुमार ही अच्छे लगेंगे. जिसके बाद फिरोज नाडियाडवाला एक बार फिर एक्टर संग बातचीत कर रहे है. माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो दर्शकों को एक बार फिर अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी देखने को मिलेगी.

अक्षय कुमार करेंगे हेरा फेरी 3?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, “कार्तिक आर्यन के साथ हेरा फेरी 3 की कास्टिंग के संबंध में सब कुछ कागज पर था, हालांकि अब इसमें बदलाव हो रही है. पिछले 10 दिनों में, फिरोज ने अक्षय कुमार से कई बार मुलाकात की है. सभी मतभेदों को दूर करने और उन्हें पसंदीदा फ्रेंचाइजी में वापस लाने के लिए बात चल रही है, उन्हें पता चलता है कि ये कैरेक्टर कितना प्रतिष्ठित है और फैंस को काफी पसंद है. अक्षय के अलावा दर्शक किसी को भी राजू के किरदार में देखना पसंद नहीं करेंगे.

इस वजह से बाहर हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी से अलग होने की पुष्टि की और इस सीरीज की तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं बनने के लिए मतभेदों वजह को बताया. एक्टर ने कहा, ”मैं हेरा फेरी’ का हिस्सा रहा हूं. इससे लोगों की यादें जुड़ी हैं और मेरे पास भी इसकी अच्छी यादें हैं. लेकिन मुझे दुख है कि इतने सालों से हमने तीसरा भाग नहीं बनाया. मुझे फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन मैं स्क्रीनप्ले और पटकथा से संतुष्ट नहीं था. मैं इससे खुश नहीं था. इसलिए मैं अभी पीछे हट गया. मैं अपने फैंस का आभारी हूं. मैंने ट्विटर पर ‘नो राजू, नो हेरा फेरी’ ट्रेंड देखा. वे जितने दुखी हैं, मुझे भी उतना ही दुख हुआ है. मैं सभी का बहुत आभारी हूं. मेरे फैंस मुझे प्यार करते हैं. मैं उनसे माफी मांगता हूं कि मैं हेरा फेरी 3 नहीं करूंगा”.

Also Read: Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन से पहले इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म, अक्षय कुमार की वजह से किया इनकार
हेरा फेरी के दोनों किस्तों ने जीता फैंस का दिल

हेरा फेरी 2000 में रिलीज हुई थी. जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू ने अभिनय किया था. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ कमाने में सफल रही. सीक्वल फिर हेरा फेरी का निर्देशन दिवंगत नीरज वोरा ने किया था. 2006 की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 69 करोड़ रुपये कमाए थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola