शादी से पहले महिलाओं के साथ रिश्ते में थी, गौरव खन्ना से तलाक के बीच आकांक्षा का खुलासा, कहा- लड़कियां पसंद हैं

Updated:
विज्ञापन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए. उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह महिलाओं के काफी करीब रही हैं और उनके साथ खुद को सुरक्षित महसूस करती थी.

विज्ञापन

Akanksha Chamola in Lock Upp 2: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा सच बताया, जो शायद ही उनके फैंस जानते होंगे. शो के दौरान आकांक्षा ने स्वीकार किया कि शादी से पहले वह महिलाओं की तरफ आकर्षित होती थीं और कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते में भी रह चुकी हैं. आकांक्षा का यह खुलासा सामने आते ही होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और उन्हें सपोर्ट किया.

विज्ञापन

आकांक्षा चमोला ने कहा- मुझे लड़कियां पसंद हैं

शो में जब आकांक्षा चमोला से उनके सीक्रेट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “शादी से पहले मैं बायसेक्शुअल थी. मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं. बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में थी. मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं महिलाओं को बहुत एडमायर करती हूं. मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं. मुझे लगता है कि महिलाएं मेरा सेफ स्पेस हैं. बचपन से मुझे लगता था कि दुनिया काफी हद तक पुरुष प्रधान है. ऐसे में इंसान हमेशा मां या बहनों की तरफ जाता है, क्योंकि वहां एक अलग तरह का सुकून मिलता है. मुझे वही कम्फर्ट हमेशा पसंद आया.”

Akanksha Chamola On Feminine Energy: आकांक्षा ने कहा- मुझे महिलाओं की फेमिनिन एनर्जी पसंद है

आकांक्षा ने अपनी भावनाओं को बताते हुए कहा, “मुझे महिलाओं की फेमिनिन एनर्जी बहुत पसंद है. मुझे लगता है कि मैं उसी में सबसे ज्यादा खुश और सहज रहती हूं. समाज में लोग कहते हैं कि दो लड़कियां कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं. उनके बीच हमेशा जलन या कॉम्पिटिशन होता है, लेकिन मेरे अंदर कभी ऐसी भावना नहीं आई. मेरे लिए हर महिला खूबसूरत है. मेरे मन में महिलाओं के लिए सिर्फ प्यार है. अब समाज उसे जो भी नाम देना चाहे दे दे. मेरे लिए वो सिर्फ सच्चा प्यार है.”

Emotional Scene In Lock Upp 2: शो में भावुक हुए कंटेस्टेंट्स

आकांक्षा का सच सुनने के बाद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल नजर आए. फराह खान ने उन्हें गले लगाया और उनकी हिम्मत की तारीफ की. वहीं रितेश देशमुख ने भी कहा कि अपनी सच्चाई को स्वीकार करना आसान नहीं होता. इस दौरान आकांक्षा की आंखों में आंसू भी आ गए. उन्होंने बताया कि उन्हें लगने लगा था कि शो में आना शायद उनकी गलती थी, क्योंकि पहले दिन से ही उनकी जिंदगी के कई निजी राज सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंगौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola