अर्जुन बिजलानी ने कार एक्सीडेंट के बाद दिया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं’

Updated:
विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी, फोटो - इंस्टाग्राम

लोकप्रिय टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी का हाल ही में एक कार एक्सीडेंट हुआ, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया. अच्छी खबर यह है कि अर्जुन ने खुद आकर बताया है कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

विज्ञापन

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का गुरुवार, 20 अगस्त को कार एक्सीडेंट हो गया. इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी सेहत को लेकर चिंता करने लगे. हालांकि, अब खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है.

विज्ञापन

अर्जुन ने बताया- मैं बिल्कुल ठीक हूं

अर्जुन बिजलानी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के होस्ट किए जाने वाले शो इंडियन गेम शो के सेट से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. राहत की बात यह है कि इस हादसे में अर्जुन को कोई चोट नहीं आई.

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं. उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें फोन करके उनकी सेहत के बारे में पूछा.

अर्जुन ने बताया कि हादसा बहुत छोटा था. उनकी कार को जरूर नुकसान पहुंचा है और उसे ठीक करवाना पड़ेगा, लेकिन उनके पास इंश्योरेंस है, इसलिए फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

कौन हैं अर्जुन बिजलानी?

अर्जुन बिजलानी टीवी के जाने-माने अभिनेता और होस्ट हैं. उन्हें मिले जब हम तुम, नागिन, लेफ्ट राइट लेफ्ट और परदेस में है मेरा दिल जैसे शोज में काम करने के लिए जाना जाता है. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिले जब हम तुम में मायंक शर्मा के किरदार से मिली. इसके बाद उन्होंने नागिन में ऋतिक रहेजा का किरदार निभाया. अर्जुन कई रियलिटी शोज को होस्ट भी कर चुके हैं. वह खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता भी रह चुके हैं.

अर्जुन बिजलानी का नया शो 'Chumbak'

अर्जुन बिजलानी जल्द ही नए ओरिजिनल सिटकॉम Chumbak में नजर आएंगे. यह शो मुंबई के एक पुराने रो-हाउस इलाके में रहने वाले पड़ोसियों और उनके रिश्तों की कहानी पर आधारित है. शो में पांच परिवारों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनकी जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. समय के साथ ये परिवार एक-दूसरे के लिए परिवार जैसे बन जाते हैं.


ये भी पढ़ें: अनुपमा: वसुंधरा ने रखी बड़ी शर्त, क्या फिनाले से पहले टूट जाएगा अनुपमा का सपना?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola